![]()
नई दिल्ली (30 अगस्त 2025)|
लॉस एंजिल्स पुलिस ने 36 साल के एक सिख व्यक्ति को बीच सड़क पर गोली मार दी. मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है. लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग की ओर से जारी फुटेज में देखा जा सकता है, गुरप्रीत सिंह सिखों की पारंपरिक मार्शल आर्ट ‘गतका’ का सड़क पर अकेले प्रदर्शन कर रहा था. उसके हाथ में “खंडा” था, जो मार्शल आर्ट में इस्तेमाल की जाने वाली दोधारी तलवार को कहते है. यह घटना 13 जुलाई की है, जब लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट ने इसका वीडियो अब जारी किया है. पुलिस जब उसके पास पहुंची तो उसने उन पर एक बोतल फेंकी और मौके से भागने की कोशिश की. पुलिस उसका पीछा कर रही थी और वह बेतरतीब ढंग से गाड़ी चला रहा था. आखिरकार एक अन्य पुलिस वाहन से टकराने के बाद वह फिगेरोआ और 12वीं स्ट्रीट के पास रुक गया. फिर उसने उन पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गोली लगने से उसकी मौत हो गई.
इस घटना का वीडियो यहां देखिए-
Related posts:
14,800 किलोमीटर दूर से आई जैकलिन अपने चंदन को लेने
दिल्ली हाई कोर्ट में टकराव: Arvind Kejriwal vs जज, निष्पक्षता पर उठा बड़ा सवाल
ऑटो है या मिनी ट्रक...दो-तीन नहीं 18 सवारी बैठाकर ले जा रहा था
Turbaned Tornado फौजा सिंह नहीं रहे, तेज़ रफ़्तार कार ने टक्कर मार कर ली जान
कर्नल सोफ़िया कुरैशी के नाम पर फेसबुक स्कैम
- वीडियो: अमेरिका में सड़क पर गतका कर रहा था सिख, पुलिस ने गोली मारी, मौत - August 30, 2025
- बिग डिबेट वीडियो: नीतीश का गेम ओवर? - August 30, 2025
- आख़िर नीतीश को हुआ क्या है? - August 29, 2025