
इटली के विसेंज़ा प्रांत के लुसियाना में ग्रे पत्थर और कंक्रीट की बिल्डिंग में बना छह कमरों का है घर
. खुशदीप सहगल
नई दिल्ली (25 नवंबर,2026)|
कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. एक तरफ़ जहां उनकी आत्मकथा वाली किताब “Belonging: A Journey of Love” की बंपर बिक्री हो रही हैं. वहीं इटली में उनके बचपन के घर को म्यूज़ियम में बदला जा रहा है.
सोनिया गांधी के इटली में बचपन के घर को म्यूज़ियम बनाने के पीछे सिख बिज़नेसमैन सुखदेव सिंह कांग हैं. उन्होंने छह साल पहले यह प्रॉपर्टी खरीदी थी. कांग का कहना है कि वह गांधी परिवार से मिलकर कुछ ऐसी चीज़ें कलेक्ट करना चाहते हैं जिन्हें दिखाया जा सके.
कांग ने बताया, “अभी इसे इंडियन हाउस कहते हैं और इस पर तिरंगा लगा है. बाहर लगी नेमप्लेट पर इसे ‘सोनिया गांधी का जन्म स्थान’ बताया गया है.” उन्होंने कहा कि इटली के विसेंज़ा प्रांत के लुसियाना में ग्रे पत्थर और कंक्रीट की बिल्डिंग में बना छह कमरों का यह घर ब्रेशिया में कांग के घर से करीब एक घंटे की दूरी पर है.
कांग, इस वक़्त अमृतसर घूमने आए हुए हैं.1992 में होशियारपुर के एक गांव से इटली चले गए थे और तब से वहीं रह रहे हैं. वहां बसना आसान नहीं था. उन्होंने कहा, “पहले, मैंने एक डेयरी फार्म, एग्रीकल्चर सेक्टर, एक फैक्ट्री में काम किया. 2020 में, कांग ने अपनी पत्नी और बेटी के नाम पर सोनिया गांधी के बचपन वाला घर खरीदा.
घर पर एक केयरटेकर रखा गया है. अगर कोई टूरिस्ट घर देखना चाहता है, तो केयरटेकर उसे सुविधा देता है.”
कांग ने कहा कि वह और उनका परिवार गांधी परिवार का प्रशंसक हैं और हर साल एक बड़ा सार्वजनिक समारोह आयोजित करके सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाता है.
यह घर कैसे खरीदा, बिज़नेसमैन ने इस बारे में बताया, “मुझे इटली में अपने कुछ जान-पहचान वालों से पता चला कि लोग चाहते हैं कि यह घर एक भारतीय और एक सिख परिवार को मिले.” तब से, उन्होंने इसे वैसे ही रखा है, उम्मीद है कि एक दिन इसे एक म्यूज़ियम में बदल देंगे, जिससे इटली आने वाले भारतीयों के लिए एक और टूरिस्ट स्पॉट जुड़ जाएगा.
कांग ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि पूरी तरह से बन जाने के बाद, म्यूज़ियम सैकड़ों विज़िटर्स को अट्रैक्ट करेगा और लोकल गांव की इकॉनमी में मदद करेगा.
कांग ने कहा, “मेरे परिवार ने पहले प्रॉपर्टी को किराए पर देने या इसे गुरुद्वारे में बदलने के ऑफर ठुकरा दिए थे, क्योंकि वे सोनिया गांधी और माइनो परिवार के साथ इसके ऐतिहासिक जुड़ाव को बनाए रखना चाहते थे.”
उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द इस प्रॉपर्टी को एक स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट म्यूज़ियम में बदलना चाहते हैं, लेकिन परिवार से जुड़ी जानकारी की कमी इस प्रोजेक्ट में रुकावट डाल रही है. अगला कदम उम्मीद है कि गांधी और उनके बच्चों, राहुल और प्रियंका से मिलना होगा, ताकि यह समझा जा सके कि प्रस्तावित म्यूज़ियम में किस तरह की निजी चीज़ें, फ़ोटो, डॉक्यूमेंट और दूसरी यादगार चीज़ें दिखाई जा सकती हैं.
कांग ने बताया कि सोनिया की किताब पढ़ने के लिए उत्सुक हैं. जहां तक इस किताब का सवाल है, इसके प्रकाशक हार्पर कॉलिंस इंडिया (HarperCollins India) के सीईओ अनंत पद्मनाभन के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को रिलीज़ होने के बाद एक हफ्ते से भी कम समय में इसकी 2 लाख से ज्यादा कॉपियां बिक गईं. हार्डकवर (544 पेज) संस्करण की एमआरपी ₹1,299 है. 2 लाख प्रतियों के हिसाब से एक हफ्ते में ही कुल कारोबार का अनुमान करीब ₹20 करोड़ से ₹26 करोड़ के बीच लगाया गया है.
After 3 decades in media (AajTak/India Today, Zee News etc.), Sehgal is now helping aspiring journalists by providing free practical knowledge.
Latest posts by Khushdeep Sehgal
(see all)