प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी और राहुल से बातचीत में किस्सा याद किया
- खुशदीप सहगल
नई दिल्ली (25 नवंबर 2026)|
कांग्रेस MP प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया और भाई राहुल गांधी के साथ सीधी बातचीत में स्कूल के एक किस्से को याद किया. ये 1977 की बात है. तब लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी और उनके छोटे बेटे संजय गांधी हार गए थे. यह हार इमरजेंसी की पाबंदियों को लेकर जनता के गुस्से के बाद हुई थी. 1977 इकलौता लोकसभा चुनाव था जब इंदिरा और संजय चुनाव हारे थे.
तीनों बातचीत में ज़िंदगी की सच्ची कहानियाँ याद कर रहे थे. प्रियंका ने कहा, “इमरजेंसी के बाद, जब दादी चुनाव हार गईं, तो हम दूसरे घर में चले गए. इसलिए, मुझे याद है कि उस समय माहौल में बहुत टेंशन थी.”
इसके बाद राहुल ने प्रियंका को स्कूल में हुई घटनाओं की याद दिलाते पूछा: “क्या तुम्हें याद है कि चुनाव हारने के बाद जब हम पहली बार स्कूल गए थे?”
प्रियंका जवाब देती हैं: “मुझे याद है कि एक छोटा लड़का आया और मुझसे कहने लगा, “तेरा चाचा (संजय गांधी) जेल में है; चोर है तेरा चाचा” तो, मैंने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया और वो रोने लगा. फिर टीचर से मुझे डांट पड़ी.”

संजय गांधी को 1975-1977 की इमरजेंसी के दौरान एक सटायरिकल फिल्म ‘ किस्सा कुर्सी का ‘ के प्रिंट नष्ट करने के केस में जेल हुई थी. दिल्ली की एक कोर्ट ने 27 फरवरी, 1979 को संजय और पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री वीसी शुक्ला को क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी और फिल्म प्रिंट्स को नष्ट करने के आरोपों में दोषी ठहराया और उन्हें 2 साल की जेल की सज़ा सुनाई. बाद में अपील पर सज़ा पलट दी गई.
सटायरिकल फिल्म ‘ किस्सा कुर्सी का ‘ में इंदिरा गांधी की सरकार, संजय गांधी के “पीपुल्स कार” (मारुति) प्रोजेक्ट और कथित पॉलिटिकल चापलूसी का मज़ाक उड़ाया गया था. इसे राजस्थान से तीन बार के MP अमृत नाहटा ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था, जो 1977 तक कांग्रेस का हिस्सा थे.
नाहटा ने यह फिल्म 1975 में बनाई थी, जब वे कांग्रेस में थे. वे इंदिरा गांधी की कांग्रेस से अलग हो गए और 1977 में इसे रिलीज़ किया और जनता पार्टी में शामिल हो गए. जब सभी ओरिजिनल प्रिंट नष्ट हो गए, तो उन्होंने फिल्म को दोबारा बनाया और 1978 में रिलीज़ किया. यह नाहटा की बनाई आखिरी फिल्म थी.
1977 में हारने के बाद, इंदिरा गांधी और संजय गांधी ने 1980 का चुनाव जीता. संजय की फिर कुछ ही महीने बाद दिल्ली में एक एयर क्रैश में मौत हो गई थी.
#PriyankaGandhi #SanjayGandhi #Chacha #Chor #Deshnama
Related posts:
दिल्ली हाई कोर्ट में टकराव: Arvind Kejriwal vs जज, निष्पक्षता पर उठा बड़ा सवाल
सीनियर IPS अफसर की एक्ट्रेस बेटी निकली स्मगलिंग क्वीन
ऑस्ट्रेलिया में 'ओवरसीज़ फ्रैंड्स ऑफ बीजेपी' का पूर्व चीफ़ निकला रेपिस्ट, 40 साल की सज़ा
अहमदाबाद: सपने-खुशियां क्रैश होने की 19 कहानियां
कौन हैं पूनम गुप्ता, जिनकी राष्ट्रपति भवन में होगी शादी
- मिलिए नए जेम्स बॉन्ड से; रॉबर्ट पेटिनसन 7वें एजेंट 007 - November 26, 2026
- पाकिस्तानी सीरियल पर भारत में बैन लगाने की मांग, फवाद ख़ान और माहिरा लीड रोल में - November 26, 2026
- दिल्ली में ‘डर’ मूवी जैसी घटना, इकतरफ़ा प्यार में युवक बना साइको, जान गंवाई - November 25, 2026
