हॉर्मुज़ में गोलियों की गूंज: भारतीय जहाज़ों पर हमला, दुनिया पर मंडराता तेल संकट

आज समंदर में सिर्फ पानी नहीं, बारूद तैर रहा है… और इस बार लहरों की टक्कर नहीं, दुनिया की ताकतों की भिड़ंत है!

इधर अमेरिका डील होने की बात कर रहा है और उधर स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ से गुजर रहे दो जहाज़ों पर ईरान ने गोलीबारी कर दी, जिनके ऊपर भारतीय झंडे लगे हुए थे। उन जहाज़ों पर, जिनमे हमारे अपने लोग हो सकते हैं, वो भी इस जंग की चपेट में आ गए।

सोचिए… जिससे पूरी दुनिया का तेल गुजरता है — वो रास्ता अभी भी जंग का मैदान बन गया है। Strait of Hormuz में गोलियां चल रही हैं, टैंकरों पर फायरिंग हो रही है, और हर गुजरते जहाज़ के साथ डर भी चल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इस अहम समुद्री रास्ते पर अपना कंट्रोल और सख्त कर दिया है। वजह? अमेरिका की नाकेबंदी। जिसकी वजह से ईरान की सेना ने खाड़ी में फिर से सख़्त ट्रैफ़िक कंट्रोल लागू करने का ऐलान कर दिया है।

इस तनाव के बीच, ईरानी गनबोट्स ने गुजरते टैंकरों पर गोलीबारी कर दी, जिसकी वजह से सभी जहाज़ों को पीछे हटना पड़ा, कुछ तो बाल-बाल बचे।

ये सिर्फ दो देशों की लड़ाई नहीं है… ये पूरी दुनिया की धड़कनों से जुड़ा मामला है। क्योंकि दुनिया के करीब 20% तेल की सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। और जब ये रास्ता रुकता है, तो असर सीधे आपकी जेब पर पड़ता है — पेट्रोल, डीज़ल, गैस… सब कुछ महंगा होने लगता है।

हालात इतने खराब हैं कि कई जहाज़ बीच रास्ते में फंसे हुए हैं… कुछ को डर है कि अगली गोली उन्हीं के लिए न हो। और दुनिया के बड़े देश बस यही सोच रहे हैं — “अब आगे क्या?”

उधर अमेरिका कह रहा है कि वो पीछे नहीं हटेगा… और ईरान साफ कह रहा है कि जब तक दबाव रहेगा, ये रास्ता भी बंद रहेगा। यानी टकराव अभी खत्म नहीं, बल्कि और बढ़ सकता है।

सच यही है:
जब बड़े देश लड़ते हैं, तो सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर पड़ता है… तेल की कीमतों से लेकर रोज़मर्रा की जिंदगी तक — हर चीज़ हिल जाती है

👉 सवाल ये है कि क्या ये टकराव यहीं थमेगा… या दुनिया एक और बड़े संकट की तरफ बढ़ रही है?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x