क्या कहा नापसंद का चटका लगाना है…अरे कहां लगाऊं…ये चिट्ठा जगत, इंडली, ब्लॉग प्रहरी वालों ने ऑप्शन ही नहीं छोड़ रखा…यार ये तो अपुन को कहीं का नहीं छोड़ेंगे…एक वही उस्तरा तो हमारे हाथ लगा था, वो भी ब्लॉगवाणी के बैठ जाने से हाथ से चला गया…अब इन चिट्ठा जगत, इंडली और ब्लॉग प्रहरी वालों को कोई समझाए कि जल्दी से जल्दी नापसंद के चटकों का बटन एग्रीगेटर पर लगाएं…
यार इन्होंने तो बैठे-बिठाए हमारा रोज़गार ही छीन लिया…अब कैसे खेले नापसंद-नापसंद…कैसे किसी की पोस्ट को हॉट लिस्ट से बाहर कर परपीड़ा का रसास्वादन करें…अब यहां तो वही पोस्ट ऊपर जा रही है जिसे सबसे ज़्यादा टिप्पणियां मिल रही हैं…
क्या करें…हर टिप्पणी के जवाब में एक धन्यवाद की टिप्पणी ठोकना शुरू कर दें…लेकिन ब्लॉगर बिरादरी बड़ी ताड़ू है फट से ताड़ जाएगी…फाउल फाउल चिल्लाना शुरू कर देगी…फिर क्या करें यार…अभी तो कुछ मत कर…बस सब्र का घूंट पी और लंबी तान कर सो जा…घबराता क्यूं है प्यारे…कभी तो हमारा दिन भी आएगा…बस दिल पे मत ले यार…
ये ब्लॉगिंग नहीं है आसां,
बस इतना समझ लीजे…
आग का दरिया है…
बस डूब के जाना है…
Related posts:
सैफ़अली ख़ान का हमलावर गिरफ्तार, पुलिस का दावा-आरोपी बांग्लादेशी नागरिक शरीफ़ुल
"पत्नी को कितने घंटे निहारोगे?"- ये कहने वाले पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, ज्वाला गुट्टा
नेता करें हिन्दी की वक़ालत, इनके बच्चे पढ़ने जाएं विलायत
शैतान प्रेमी के साथ मिल पत्नी हो गई हैवान, पति की ली जान, फिर हिमाचल में जश्न
Watch: लेडी गोविंदा का रेलवे स्टेशन पर डान्स, वीडियो वायरल
- वीडियो: अमेरिका में सड़क पर गतका कर रहा था सिख, पुलिस ने गोली मारी, मौत - August 30, 2025
- बिग डिबेट वीडियो: नीतीश का गेम ओवर? - August 30, 2025
- आख़िर नीतीश को हुआ क्या है? - August 29, 2025
