Watch: प्रियंका-निक की परदेस में देसी होली

 बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी

 तो बोले रे ज़माना खराबी हो गई

 बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी

तो सीधी साधी छोरी शराबी हो गई




नई दिल्ली (20 मार्च)।

एक्टर प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के घर दो महीने पहले सरोगेसी से बेटी के जन्म की खुशी आई. बेटी को पाने के बाद दोनों ने इस साल लॉस एंजिल्स कैलिफोर्निया में स्थित अपने घर पर होली का जश्न जम कर मनाया. 

बेटी के जन्म के बाद प्रियंका ने हाल ही में दोबारा कॉमर्शियल असाइनमेंट्स पर काम करना शुरू किया है. इसी सिलसिले में वो शूट के लिए रोम इटली में थी लेकिन वो होली का जश्न मनाने के लिए खास तौर पर 18 मार्च को लॉस एंजिल्स स्थित घर पहुंची.

 प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो शेयर किए हैं जिसमें वो पति निक जोनस के साथ जमकर होली खेलती दिखाई दे रही हैं. इस मौके पर उनके करीबी दोस्त और परिवार के अन्य सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं. प्रियंका और निक ने सरोगेसी से बेटी के आगमन का इस साल 22 जनवरी को एलान किया था. प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के मुताबिक अभी तक घर में आई नन्ही मेहमान का नाम नहीं रखा गया है.

Khushdeep Sehgal
Follow Me
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x