मिलिए नए जेम्स बॉन्ड से; रॉबर्ट पेटिनसन 7वें एजेंट 007

पैटिनसन बॉन्ड फ्रेंचाइजी की 26वीं आधिकारिक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे

.खुशदीप सहगल

नई दिल्ली (26 नवंबर 2021)|

बॉन्ड…माय नेम इज़ जेम्स बॉन्ड…जेम्स बॉन्ड (एजेंट 007) स्पाई थ्रिलर मूवी कोई ना कोई आपने ज़रूर देखी होगी.

1962 से ये सिलसिला चला आ रहा है. अब तक 25 जेम्स बॉन्ड फिल्में आ चुकी हैं. 6 एक्टर जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा चुके हैं.

नए जेम्स बॉन्ड की पिछले कुछ अर्से से शिद्दत के साथ तलाश चल रही थी. अब जाकर नए जेम्स बॉन्ड को ढूंढ लिया गया है. ये हैं 40 साल के रॉबर्ट पैटिनसन. वो डैनियल क्रेग की जगह लेंगे. इसके साथ ही वह बड़े पर्दे पर जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने वाले सातवें अभिनेता बन जाएंगे.

पैटिनसन बॉन्ड फ्रेंचाइजी की 26वीं आधिकारिक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे. हालांकि, फिल्म के नाम और रिलीज से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

यह पहली बॉन्ड फिल्म होगी, जिसका क्रिएटिव कंट्रोल पूरी तरह अमेजन MGM स्टूडियोज के पास होगा. इसका निर्देशन डेनिस विलेन्यूवे करेंगे, जबकि ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ के निर्माता स्टीवन नाइट पटकथा लिखेंगे. एमी पास्कल और डेविड हेमैन फिल्म का निर्माण करेंगे.

007 की आधिकारिक वेबसाइट पर पैटिनसन ने कहा, “जेम्स बॉन्ड सिनेमा के सबसे शानदार किरदारों में से एक है और 007 की भूमिका मिलना मेरे लिए जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है.”

पैटिनसन को ‘हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर’ और ‘ट्वाइलाइट’ सागा से शोहरत मिली. बाद में उन्होंने कुछ स्वतंत्र फिल्मों में काम किया और ‘द बैटमैन’ में ब्रूस वेन का किरदार निभाया. उन्हें आखिरी बार ‘द ओडिसी’ में देखा गया था.

जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले अभिनेता-

1. शॉन कॉनरी (Sean Connery): 1962 से 1971 (कुल 6 फिल्में)

2.जॉर्ज लेजेनबी (George Lazenby): 1969 (कुल 1 फिल्म)

3. रोजर मूर (Roger Moore): 1973 से 1985 (कुल 7 फिल्में)

4. टिमोथी डाल्टन (Timothy Dalton): 1987 से 1989 (कुल 2 फिल्में)

5. पियर्स ब्रॉसनन (Pierce Brosnan): 1995 से 2002 (कुल 4 फिल्में)

6. डेनियल क्रेग (Daniel Craig): 2006 से 2021 (कुल 5 फिल्में)

दिलचस्प है कि नए जेम्स बॉन्ड की जब तलाश चल रही थी तब भारतीय फिल्म निर्माता निर्देशक शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर यह सुझाव दिया था कि डेनियल क्रेग के बाद भारतीय एक्टर जॉन अब्राहम नए ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल के लिए एकदम सही पसंद हो सकते हैं.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x