पाकिस्तानी सीरियल पर भारत में बैन लगाने की मांग, फवाद ख़ान और माहिरा लीड रोल में

नेटफ्लिक्स का पहला पाकिस्तानी ओरिजनल शो ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ पर विवाद

. खुशदीप सहगल

नई दिल्ली (26 नवंबर, 2026)|

नेटफ्लिक्स के पहले पाकिस्तानी ओरिजिनल शो ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की रिलीज से पहले ही भारत में विवाद खड़ा हो गया है. इस सीरियल में फवाद खान और माहिरा खान लीड रोल में हैं. मंगलवार को इसका ट्रेलर जारी होने के बाद ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ (एआईसीडब्ल्यूए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत में इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चार दिसंबर को रिलीज होने वाला यह शो भारत में भी स्ट्रीम होगा या नहीं.

 

ट्रेलर यहां देखिए.

मोमिना दुरैद द्वारा निर्देशित यह सीरीज फरहत इश्तियाक के लोकप्रिय उर्दू उपन्यास पर आधारित है. इटली की पृष्ठभूमि पर बुनी गई यह कहानी हार्वर्ड के ला स्टूडेंट सिकंदर शहरयार और कलाकार लिजा के प्रेम, पारिवारिक टकराव और भावनात्मक संघर्षों को दर्शाती है. नेटफ्लिक्स के अनुसार, तीन पीढ़ियों और छह प्रेम कहानियों वाला यह शो सवाल उठाता है कि क्या हमारे दिलों में बसा प्यार काफी है?

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और नेटफ्लिक्स इंडिया को भी भेजे गए इस पत्र में एआईसीडब्ल्यूए अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश बताते हुए कहा कि यह शो देश की भावनाओं और आठ मई 2025 की सरकारी एडवाइजरी के खिलाफ है.

उल्लेखनीय है कि पुलवामा और पहलगाम आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तानी कलाकारों और कंटेंट पर सख्त प्रतिबंध लगाए गए थे. बहरहाल, संगठन ने टीवी, सिनेमा और ओटीटी पर पाकिस्तानी कंटेंट दिखाने वालों के खिलाफ कठोर और स्थायी कानून बनाने की मांग की है.

32 संगठनों के महासंघ ‘फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज’ (एफडब्ल्यूआइसीई) ने भी प्र@धानमंत्री को लिखने की बात कही है. अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने स्पष्ट किया कि हमारे लिए देश सर्वोपरि है और पाकिस्तानी कलाकारों का स्वागत नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह शो भारत में रिलीज हुआ, तो वे यहां चल रहे नेटफ्लिक्स के सभी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग रुकवा देंगे.

ये तो हो गई पाकिस्तानी सीरियल पर बैन की मांग. अब आपको इंडिया टीवी के संस्थापक, मालिक रजत शर्मा और उनकी पत्नी रितु धवन के ओटीटी एप VETO के बारे में है. इस फ्री एप पर पाकिस्तान टीम के क्रिकेट मैच पिछले कुछ महीने से धड़ल्ले से दिखाए जा रहे हैं. इस एप का सब्सक्रिप्शन फ्री है लेकिन पैसा एड्स से जुटाया जाता है. पाकिस्तान की घरेलू सीरीज़ के मैच, जिनका भारत से कोई लेना देना नहीं, वो इस एप पर दिखाये जा रहे हैं. ज़ाहिर है रजत शर्मा ने इसके राइट्स पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से लिए होंगे. वहीं PCB, जिसका चेयरमैन मोहसिन नक़वी भारत की जीती 2-2 ट्रॉफियों पर कब्ज़ा करे बैठा है. रजत शर्मा को ये कदम उठाने की भारत में इजाज़त किसने दी.

़
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x