कान्फिडेंस हो तो केआरके जैसा…खुशदीप​

​​केआर के तो आपको याद  होगा…केआरके यानि कमाल  राशिद  ख़ान…जनाब  ने शाहरुख  ख़ान  के एसआरके की तरह  ही अपना नाम  केआरके रखा है…देशद्रोही जैसी फिल्म बना चुका ये शख्स दुबई  में रियल  इस्टेट  का कारोबार  होने का दावा करता है…​बिग बास  के एक  सीज़न में उग्र बर्ताव  की वजह  से केआरके को बाहर कर  दिए  जाने से पूरा देश  जानता है…आजकल  जनाब  का शगल  ट्विटर पर उटपटांग टिप्पणियां करने का है…कभी बिपाशा बसु पर  निशाना साधता है तो कभी किसी और  स्टार पर…बिग  बास  में केआरके को ये कहते सबने सुना था कि उसका दूध  हालैंड  से आता है, पानी फ्रांस  से और चाय  लंदन  से…इक्कीस  हज़ार वर्ग  फीट  की विला में रहने का दावा करने वाला ये शख्स अपने कारोबार का टर्नओवर  एक  अरब  रुपए  बताता है…
​​​
​ट्विटर पर केआरके को लेकर आज  चुटकुले भी बड़े मशहूर है…केआरके एक  पेट्रोल  पंप पर गया तो वहां लिखा था कि यहां मोबाइल  का इस्तेमाल ​ करना मना है…केआरके ने फौरन  अपने सभी जानने वालों को मोबाइल  निकाल  कर काल  की कि अभी वो थोड़ी देर उसे काल न  करें, वो बहुत बिजी  है…
​​
​अभी तक  आप रजनीकांत के बारे में बहुत कुछ  सुनते रहे हैं, अब देखिए  कि क्यों केआरके रजनी सर से ज़्यादा ग्रेट है…

​​रजनीकांत  टाइगर वुड्स के साथ  गोल्फ खेलते हैं, लेकिन  केआरके वुड्स में टाइगर्स  के साथ  गोल्फ खेलता है…

रजनीकांत  बिना गिलास  वाइन  पी सकते हैं, लेकिन  केआरके रजनीकांत  के  बिना ही पी सकता है…

रजनीकांत की एक  हज़ार गर्ल  फ्रैंड्स हैं, लेकिन  वो सारी केआरके की एक्स हैं…
​​
​रजनीकांत ने सुसु किया तो एक  नहर  बन गई, केआरके ने सुसु करना बंद  किया तो जंगल  रेगिस्तान में तब्दील हो गया…

रजनीकांत  एक  पत्थर से दो चिड़िया मार सकते हैं, केआरके जब  दिखता है तो पक्षी प्रवास  पर दूसरे देशों में चले जाते हैं…​​
​​
​रजनीकांत  कार्टून की तरह एक्टिंग कर सकते हैं, कार्टूनों की सबसे बड़ी इच्छा केआरके करने की है…

रजनीकांत  अपने प्रोटेक्शन  के लिए  बाडीगार्ड्स रखते है, बाडीगार्ड्स  अपनी सुरक्षा के लिए  केआरके रखते हैं…

रजनीकांत कई बार मौत का नज़दीक से अनुभव कर चुके हैं,  मौत  एक  बार केआरके का ​अनुभव कर चुकी है…
​​
​​

ऊपर वाला ही बचाए  केआरके से….

Khushdeep Sehgal
Follow Me
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Jitendra samant
12 years ago

गजब का आत्मविश्वास है केआरके में

Jitendra samant
12 years ago

krk is very confident

Jitendra samant
13 years ago

krk

Jitendra samant
13 years ago

krk rock

Shah Nawaz
14 years ago

🙂 🙂 🙂

कमाल करते हैं आप भी!!!!!

प्रवीण पाण्डेय

ये देश है वीर जवानों का..

अजित गुप्ता का कोना

घटिया इंसान। उसे रजनीकान्‍त से तुलना करना बेमानी है।

अनूप शुक्ल

क्या बात है! 🙂

Pratik Maheshwari
14 years ago

हाहा.. काफी कुछ सुना है इन जनाब और इनके उटपटांग बातों के बारे में..
ये कलेक्शन सही है! 🙂

Unknown
14 years ago

jai hind !

नीरज गोस्वामी

आप भी कहां के के आर की बातें ले आये…क्या पिद्दी और क्या पिद्दी का शोरबा…ग़लतफ़हमियों के शिकार इंसान के बारे में क्या पढना और क्या सुनना…

नीरज

Rajesh Kumari
14 years ago

bade behooda comment karte hain ye janaab twitter par.

Satish Saxena
14 years ago

*&*^%$&***&&&@@@$%^&*^

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x