Watch: पोलिंग ड्यूटी से सेलेब्रिटी, भोजपुरी फिल्म ऑफर



यूपी विधानसभा चुनाव
2022 ड्यूटी में इस बार वेस्टर्न लुक में नज़र आई रीना द्विवेदी, 
2019 लोकसभा चुनाव में
पीली साड़ी वाला गेटअप सोशल मीडिया पर छा गया था, 
भोजपुरी फिल्मों के
ऑफर्स लेकिन बेटे की पढ़ाई पर फोकस रखना चाहती हैं रीना



नई दिल्ली (24 फरवरी)।

 क्या मतदान के दिन कोई पोलिंग अधिकारी भी सोशल मीडिया
सेलेब्रिटी बन सकता है तो इसका जवाब हैं- हां रीना द्विवेदी.
2019 लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग ऑफिसर रीना द्विवेदी का पीली साड़ी वाला लुक
सोशल मीडिया पर ऐसा छाया कि लोग आज तक नहीं भूल सके. रीना द्विवेदी की यूपी
विधानसभा चुनाव 2022 में  मोहनलालगंज सीट के
गोसाईगंज में ड्यूटी लगी. इस सीट पर बुधवार को चुनाव संपन्न हो गया.

मंगलवार को रीना द्विवेदी पोलिंग पार्टी के साथ अपनी चुनाव
ड्यूटी के लिए पहुंची तो उनकी पॉपुलेरिटी का सबूत था कि सिक्योरिटी स्टाफ से लेकर
आम लोग तक उनके साथ सेल्फी लेते नज़र आए.
हालांकि इस बार माडर्न वेस्टर्न गेटअप में नजर आईं. इस लुक में भी रीना के
फोटो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया. जब उनसे लुक में चेंज के बारे में पूछा
गया तो उन्होंने कहा कि थोड़ा चेंज होना चाहिए.

 मूल रूप से यूपी के देवरिया की रहने वाली रीना द्विवेदी के इंस्टाग्राम हैंडल
पर 2.67 लाख फॉलोअर्स हैं, ये अपने आप में ही उनकी फैन फालोइंग का सबूत
है. इस हैंडल को शुभम पाटीदार की ओर से मैनेज किया जाता है. प्रोफाइल में रीना
द्विवेदी के नाम के आगे लेडी सिंघम और इंस्टा क्वीन के साथ ये भी लिखा हुआ है,
जहां भी मैं जाती हूं और जब भी जाती हूं, मैं बस चारों ओर बस चमकती खुशी बिखराना
चाहती हूं.

रीना की पहली बार 2017 विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी. 2018 निगम चुनावों
में उन्होंने पोलिंग बूथ ऑफिसर का रोल निभाया. फिर 2019 लोकसभा चुनाव में पोलिंग
ड्यूटी के दौरान उनकी पीली साड़ी वाला लुक बहुत चर्चा में रहा.

जून 2019 में ही रीना द्विवेदी का डान्स करते एक  वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था, जिसे बाद में रीना द्विवेदी
ने अपने फेसबुक से डिलीट कर दिया था.

2019 में डान्स का वीडियो फेसबुक पर डाल कर रीना ने बाद में डिलीट कर दिया था

लखनऊ में पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट में क्लर्क रीना द्विवेदी का एक बेटा
आदित्य द्विवेदी है जो स्टूडेंट है. इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक रीना को
भोजपुरी फिल्मों में काम करने के ऑफर्स भी मिले लेकिन वो अपने बेटे की पढ़ाई पर
फोकस रखना चाहती हैं.

 

Khushdeep Sehgal
Follow Me
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x