———————————————
डॉक्टर मक्खन से…
आई एम सॉरी, तुम्हारी पत्नी मक्खनी अब दो दिन की ही मेहमान है…
मक्खन…
आप क्यों परेशान होते हैं…
………………………..
…………………………
मेरा क्या है जहां बीस साल निकाल दिए, वहां ये दो दिन भी जैसे-तैसे कट जाएंगे…
————————-
मक्खन का मक्खनी से झगड़ा हो गया…
मक्खन गुस्से में घर से बाहर जाने लगा…
मक्खनी ने पूछा….अब जा कहां रहे हो…
मक्खन…मरने जा रहा हूं…
मक्खनी ने कहा…एक मिनट ठहरो…
मक्खनी ने मक्खन को डेयरी मिल्क चाकलेट लाकर दी और बोली…
कोई भी शुभ काम करने से पहले कुछ मीठा खा लेना चाहिए…काम अच्छा होता है…
——————————————-
गुल्ली स्कूल से खुशी खुशी घर आया…
आते ही मक्खन से बोला…
डैडी जी, डैडी जी…कल से आप की सारी फ़िक्र दूर हो जाएगी…
मक्खन…
क्यों भई, कल कौन सा अलादीन का चिराग हाथ लग जाएगा, जो हमारी कड़की दूर कर देगा…
गुल्ली…
ओ, नहीं डैडी जी…
………………….
………………….
मेरी मैथ्स टीचर ने कहा है कि कल वो पैसों को रुपयों में बदलना सिखाएगी…
————————–
मक्खन पर बिजली का तार गिर गया…
मक्खन तड़प तड़प कर मरने लगा…
एक मिनट बाद उसे कुछ याद आया और वो सीधा खड़ा होकर कपड़े झाड़ता हुआ बोला…
…………………
……………………
साल्या ने खामख्वाह तरा कड देता, दो दिना दी ते पूरे शहर विच बत्ती ही नहीं आंदी पई…
(सालों ने खामख्वाह डरा दिया, दो दिन से तो पूरे शहर में बिजली ही नहीं आ रही…)
- दुबई में 20,000 करोड़ के मालिक से सानिया मिर्ज़ा के कनेक्शन का सच! - February 4, 2025
- कौन हैं पूनम गुप्ता, जिनकी राष्ट्रपति भवन में होगी शादी - February 3, 2025
- U’DID’IT: किस कंट्रोवर्सी में क्या सारा दोष उदित नारायण का? - February 1, 2025