| Source: Trending in China Facebook page |
एक इमारत जल रही थी. इमारत की तीसरी मंजिल के एक घर में दो बच्चियां फंसी
हुई थीं. ऐसे में छह लोग इन बच्चों के लिए देवदूत बन कर सामने आए. इन छह लोगों ने
इमारत के जंगले पकड़ कर ह्यूमन चेन बनाई और दोनों बच्चियों को सुरक्षित बाहर
निकाला. चीन के हुनान प्रांत में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
फेसबुक पर Trending in China ने इस वीडियो को शेयर किया. Xintian शहर में हुई घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि जलती इमारत से दो
लड़कियों को किस तरह बाहर निकाला गया.
बच्चियों को बचाने वाले छह लोगों को ऑनलाइन खूब तारीफ मिल रही है. इस बहादुरी के काम को जब
छह लोगों ने शुरू किया तो उनके पास कोई साधन भी मौजूद नहीं था. लेकिन उन्होंने जंगलों
से एक के बाद एक चढ़कर दोनों बच्चियों को खिड़की से बाहर निकाल कर सुरक्षित नीचे
पहुंचाया.
कुछ कमेंट्स
में सवाल उठाया गया कि इमारत की खिड़कियों के बाहर जंगले क्यों लगे हुए थे.
दुर्घटना की स्थिति में ऐसी इमारतों में बचाव कार्य मुश्किल हो जाता है.
वीडियो के
आखिर में देखा जा सकता है कि जब दूसरी लड़की को नीचे लाया जा रहा था तो फायरफाइटिंग
टीम वहां पहुंच गई है और इमारत पर सीढ़ी लगा रही है.
(#Khush_Helpline को मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मीडिया में एंट्री के इच्छुक युवा मुझसे अपने दिल की बात करना चाहते हैं तो यहां फॉर्म भर दीजिए)
Related posts:
मोदी भक्त एक्ट्रेस रुचि गुज्जर बनीं सैंडलमार
मनोज कुमार के बीजेपी से जुड़ाव का सच! धर्म पर क्या थी 'भारत' की राय?
दिल्ली: रेस्टोरैंट ने सलवार सूट में महिला को एंट्री नहीं दी, भारतीयता का अपमान
गोविंदा की कुंडली में दूसरी शादी का है योग!
सिरसा में नहर में गिरी कार, ग्रामीण युवाओं ने 4 मिनट में बचाई 6 जिंदगियां
- वीडियो: अमेरिका में सड़क पर गतका कर रहा था सिख, पुलिस ने गोली मारी, मौत - August 30, 2025
- बिग डिबेट वीडियो: नीतीश का गेम ओवर? - August 30, 2025
- आख़िर नीतीश को हुआ क्या है? - August 29, 2025
Aise logon ki tareef honi hi chahiye. Salute