बिलावल भुट्टो की गीदड़ भभकी लेकिन पाकिस्तान की ‘कांपे’ ‘टांग’ रही हैं

 

सिंधु नदी जल संधि भारत की ओर से स्थगित किए जाने से पाकिस्तान बौखलाया

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का बेतुका बयान, पहले भी पिटवा चुके अपनी भद्द

2022 में इस्लामाबाद की कांपे टांग रही है वाले बिलावल के बयान पर आई थी मीम्स की बाढ़

 

-खुशदीप सहगल

नई दिल्ली (26 अप्रैल 2025)|

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी की पढ़ाई लिखाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई है. इसलिए इनका उर्दू में हाथ तंग हैं. इसलिए वो कहना कुछ चाहते हैं लेकिन उनकी ज़ुबान से निकलता कुछ है. मार्च 2022 में जब बिलावल की पार्टी  पीपीपी विपक्ष में थी और इमरान ख़ान सत्ता में थे तो बिलावल ने संयुक्त विपक्ष के अवामी मार्च के दौरान ऐसा कुछ कहा था कि लोगों के पेट में हंसते हंसते बल पड़ गए थे. उनके कांपे टांगने वाले बयान पर तब जमकर मीम्स बने थे. अब उनके ताजा बयान की बात कर ली जाए जो उन्होंने 25 अप्रैल को सिंध प्रांत के सक्खर में सिंधु नदी के किनारे एक रैली में दिया.

दरअसल पहलगाम हमले के बाद जब से भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कुछ सख्त फैसलों का एलान किया है तब से पड़ोसी मुल्क में दहशत का माहौल है. भारत ने सबसे कड़ा फैसला 1960 के सिंधु जल नदी समझौते को स्थगित करने का लिया है, साथ ही कहा है कि तीन चरणों में इस फैसले को अमल में लाया जाएगा और पाकिस्तान को एक बूंद भी पानी नहीं दिया जाएगा. भारत के इसी फ़ैसले को लेकर बिलावल भुट्टो ने गीदड़ भभकी दे डाली.

बिलावल भुट्टो ने कहा कि सिंधु नदी पर भारत इकतरफ़ा फैसला लिया है, सिंधु पर हमारा हक़ है, सिंधु में या तो हमारा पानी बहेगा या उनका ख़ून.

बिलावल भुट्टो के चिल्ला चिल्ला कर ऐसा कहते उनके चेहरे से जो डर झलका, वही हाल पाकिस्तान में इस वक्त हुकूमत में बैठे हर नेता का है. सिंधु का पानी भारत से रुकने पर बिलावल समेत सब पाकिस्तानी नेताओं और वहां की फौज को भी पता है कि पाकिस्तान को किन बुरे हालात से गुज़रना पड़ेगा. आर्थिक तौर पर पाकिस्तान की हालत पहले ही मोटे कर्ज़ों ने तोड़ रखी है.

चलिए बिलावल भुट्टो की गीदड़ भभकी आपने जान ली, अब आपको इन जनाब के मार्च 2022 के बयान के बारे में बताते हैं, कैसे इन्होंने एक बयान से अपनी भद्द पिटवाई थी. तब पाकिस्तान के संयुक्त विपक्ष के मार्च के दौरान बिलावल ने भीड़ से कहा था कि आपका जोश और जज़्बा इस्लामाबाद को हिला रहा है, इस्लामाबाद की कांपे टाग रही हैं. बिलावल तब कहना चाह रहे थे इस्लामाबाद की टांगें कांप रहीं है लेकिन उनके मुंह से जो निकला, उसने उनकी अच्छी किरकिरी कराई थी.

इस स्टोरी का वीडियो यहां देखिए-

Khushdeep Sehgal
Follow Me
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x