कामयाब होना है, घर की चीज़ों की बात सुनिए…खुशदीप

हर घर कुछ न कुछ कहता है…नेरोलक पेंटस का ये एड आपने कभी न कभी ज़रूर देखा होगा…मैं कहता हूं घर क्या, घर का हर कमरा, कमरे की हर चीज़ भी आप से कुछ न कुछ कहती है…यहां तक कि सफलता का मंत्र भी बताती हैं…यकीन नहीं हो रहा न…तो लीजिए, खुद ही पढ़िए कमरे की हर चीज़ आपसे कैसे मुखातिब है….

छत कहती है…मेरे पास ऊंचाई है,






पंखा कहता है….खुद को ठंडा रखो,






घड़ी कहती है….हर मिनट कीमती है,






दर्पण कहता है….कोई भी काम करने से पहले मुझे ज़ेहन में रखो,






खिड़की कहती है…अपने से बाहर निकल कर दुनिया-जहां को भी देखो,






कलेंडर कहता है…खुद को हमेशा अप-टू-डेट रखो,






दरवाज़ा कहता है…हाथ आए अवसर को कभी नहीं छोड़ो,






और बिस्तर कहता है…






….






….






….






….






सब बकवास है…मस्त चादर ओढ़ कर सोजा…

स्लॉग ओवर

सवाल…इंडियन क्रिकेट टीम और टॉयलेट में क्या समानता है…






मक्खन…वहां भी धोनी है और वहां भी….

(डिस्क्लेमर….निर्मल हास्य)

Khushdeep Sehgal
Follow Me
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x