श्री समीर-सलाह, डॉ दराल प्रेस्क्रिप्शन, अनवांटेड एडवाइज़…खुशदीप

कल की पोस्ट पर लखनऊ में सरदार बच्चे के सामने मिमियाते दो सांडों का ज़िक्र किया था..सभी ने इस पोस्ट को अपने अंदाज़ से लिया…लेकिन मेरे उस अनुरोध पर लखनऊ के किसी ब्लॉगर भाई ने गौर नहीं किया जो मैंने उनसे किया था…कृपया नया गणेशगंज जाकर सरदार बच्चे और सांडो का वीडियो तैयार करें…वीडियो न बन सकें तो कम से कम फोटो खींचकर ही ब्लॉगजगत को उस नज़ारे से ज़रूर रू-ब-रू कराएं…

कल की पोस्ट पर सबसे ज़्यादा चुटीले कमेंट्स गुरुदेव समीर लाल समीर जी और डॉ टी एस दराल की तरफ़ से आए…

समीर लाल जी ने सलाह दी कि जिस सरदार बच्चे को देखकर सांड उलटे पैर हवा-हवाई हो जाते हैं, उसका ब्लॉग शुरू कराना चाहिए, काम आएगा…

ठीक कह रहे हैं गुरुदेव, ब्लॉग जगत में जो भी फाउल लेखन करे या छुट्टे सांड जैसा व्यवहार करे, उसके सामने बस सरदार बच्चे को ले जाकर दिखवा दो….फाउल करने वाला खुद ही अपना ब्लॉग डिलीट न कर दे, तो कहना…फिर ब्लॉग गलियों में वो भी डरा-डरा ही घूमेगा, न जाने कब सरदार बच्चा आकर सामने न खड़ा हो जाए…

डॉ दराल का लाफ्टर का नुस्खा था-


कभी कभी पिछले जन्म की बातें याद रह जाती हैं,
पिछले जन्म में सांड पति और सरदार पत्नी रहा होगा…

अब बात समझ में आई, शादी के इस रिश्ते को जन्म-जन्म का बंधन क्यों कहते हैं…

वो गाना है न…जाइए आप कहां जाएंगे, ये नज़र लौट के आएगी…

स्लॉग समझदारी

एक स्मोकर एयरपोर्ट पर सिगरेट पी रहा था, साथ ही हवा में धुंए के छल्ले बना-बना कर छोड़ रहा
था…
तभी एक सज्जन उस स्मोकर के पास आए और सवाल किया…बंधु आप दिन में कितने सिगरेट पी जाते हैं…
स्मोकर…आप ये सवाल क्यों पूछ रहे हो…
सज्जन…आपने जो पैसा सिगरेट में उड़ाया है, अगर उसे बचाया होता तो पीछे जो हवाई जहाज़ खड़ा है, वो आज आपका होता…
स्मोकर सज्जन पुरुष से…क्या आप स्मोक करते हैं…
सज्जन पुरुष…नहीं, बिल्कुल नहीं…
स्मोकर…क्या ये हवाई जहाज़ आपका है….
सज्जन…नहीं तो…
स्मोकर…ये हवाई जहाज़ मेरा है…

जानते हैं उस स्मोकर का नाम क्या था…वो जनाब थे विजय माल्या…

वैधानिक चेतावनी…धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए ख़तरनाक है
नैतिक चेतावनी…किसी को बिन मांगे सलाह देना भी कम ख़तरनाक नहीं…

Khushdeep Sehgal
Follow Me
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
नीरज गोस्वामी

हमने तो सिगरेट पी के देख ली और छोड़ के भी…लेकिन आजतक कमबख्त कोई हवाई ज़हाज़ हमारा न हुआ..
नीरज

vijai Rajbali Mathur
14 years ago

.
आपकी नैतिक चेतावनी बहुत पसंद
आई,आगे से इसका पूरा ख्याल रखेंगे.
वैसे पहले से ही इसी बात के पक्षधर हैं.

Rakesh Kumar
14 years ago

Khusdeep bhai, phir is kahawat ke bare me aapki kya rai hai " Bin mange moti mile,mange mile na
bheek"

चंद्रमौलेश्वर प्रसाद

स्टाक मार्केट गिर रहा है यह बुल…. बात तो नहीं न बनी 🙂

मनोज कुमार

बहुत अच्छा लगा इसे पढकर।

हरीश जोशी

@किसी को बिन मांगे सलाह देना भी कम ख़तरनाक नहीं.

नमस्कार……..
मैं ब्लॉग जगत में नया हूँ, कृपया मेरा मार्गदर्शन करें……

http://harish-joshi.blogspot.com/

आभार.

डॉ टी एस दराल

विजय माल्या और खाली सिगरेट !
ऐसा कैसे हो गया ?

मुकेश कुमार सिन्हा

aaj se hi smoking karna shuru karun kya …bhaiya…:)

kam se kam ek marsdeez to banta hai mere ghar ke aage park hona..:P

शिवम् मिश्रा

लीजिये खुशदीप भाई नखलेऊ वाले आपसे मिलने आ गए है !

अब कीजिये खातिर इनकी !

जय हिंद !

Sushil Bakliwal
14 years ago

पूरा रोचक…

vandana gupta
14 years ago

किसी को बिन मांगे सलाह देना भी कम ख़तरनाक नहीं…

फिर तो चुप्पी ही भली।

Shah Nawaz
14 years ago

आपकी "स्लॉग समझदारी" से एक समझदारी तो अपुन को भी आ गई है, वह यह की सलाह भी देखभाल कर देनी चाहिए… क्योंकि हर नेक सलाह हर एक पर लागू नहीं होती… 🙂

साँड-ए-नखलेऊ

मुझ पर आपकी अच्छी नजर पडी? मुझे आपने सिगरेट पीते हुये नही देखा क्या?:)

आदाब

प्रवीण पाण्डेय

सलाह देने के पहले देख लें कि वह विजय माल्या न हो।

Unknown
14 years ago

वैधानिक चेतावनी…धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए ख़तरनाक है
नैतिक चेतावनी…किसी को बिन मांगे सलाह देना भी कम ख़तरनाक नहीं…

Udan Tashtari
14 years ago

किसी को बिन मांगे सलाह देना भी कम ख़तरनाक नहीं… 🙂

Satish Saxena
14 years ago

आज से सिगरेट स्मोकिंग मैं भी करूंगा …

राज भाटिय़ा

सहमत हे जी आप से, हम ने सदियो पहले सिगरेट छोड दी थी, लेकिन हवाई जहाज तो खरीद भी ले , लेकिन उसे चलायेगा कोन? अगर लाईसेंस होता तो रोज भारत आते डेली पेसंजर

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x