‘मूर्ख’ को भारत सरकार सम्मानित करेगी…खुशदीप

अब जितने भी तथाकथित बुद्धिजीवी है, उन्हें इस शीर्षक ने ज़रूर कचोटा होगा…शायद लबों से ये गीत भी निकल गया होगा…हाय राम, मूर्खों का है ज़माना…अब जिन ‘मूर्ख जी’ का यहां उल्लेख किया है, उन्होंने स्वयंभू की तरह खुद को ‘मूर्ख’ घोषित किया है…बिना किसी रिजर्वेशन मूर्खों के अतिविशिष्ट समुदाय में एंन्ट्री के विरोध में देश भर में आंदोलन होने लगे तो कोई बड़ी बात नहीं…जेपीसी की तरह संसद में भी ये मुद्दा उछल सकता है…एक चतुर सुजान का मूर्खों के हक पर डाका डालना, वाकई घोर कलयुग है…ऊपर से तुर्रा ये कि महाशय इधर अपने मूर्ख होने का डंका बजाएं और लगे हाथ भारत सरकार इन्हें सम्मानित करने की घोषणा भी कर दे…

अब तो ये सब जानकर मेरा खुद ही संघर्ष के दिलीप कुमार की तरह गाना गाने का मन कर रहा है…

कोई मुझको भी मूर्ख बना दे तो फिर मेरी चाल देख ले…

आप भी सोच रहे होंगे, एक अप्रैल तो अभी काफी दूर है, फिर मैं क्यों ये मूर्ख-मूर्ख की रट लगाने लगा…चलिए अब सस्पेंस को ताक पर राख कर आपको हक़ीक़त बता ही देता हूं…

भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 29 नवंबर 2010 को अपने पत्र के ज़रिए ऐसी सूचना दी है जिसे जानकार पूरा ब्लॉग जगत खुद को गौरान्वित समझेगा…हिंदी के उत्थान में विशिष्ट योगदान के लिए अविनाश वाचस्पति भाई को वर्ष 2008-09 के हिंदी साहित्य सम्मान के लिए चुना गया है…अविनाश भाई ये पुरस्कार 15 दिसंबर 2010 को अपराह्न साढ़े तीन बजे सूचना और प्रसारण सचिव के हाथों ग्रहण करेंगे…पुरस्कार समारोह दिल्ली में शास्त्री भवन के प्रथम तल पर स्थित सूचना कार्यालय के सम्मेलन हॉल में होगा…राजभाषा विभाग की निदेशक प्रियम्वदा ने अविनाश जी को सम्मान दिए जाने की सूचना दी है…

Khushdeep Sehgal
Follow Me
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
गरिमा
15 years ago

chacha ji meri taraf se namkeen badhaai aapko, kyunki aap meetha nahi khaate, aur chocolaty badhaaii mujhko (kyunki mai choclate khaati hoon) 🙂

शरद कोकास

जो स्वयँ को मूर्ख कहे उससे बडा बुद्धिमान और कोई नही होता । अविनाश भाई ने सचमुच ब्लॉग जगत को गौरवांवित किया है , हार्दिक बधाई ।

सञ्जय झा
15 years ago

BADHAI…..A.B JI KO
BADHAI…..K.S JI KO
BADHAI…..B.WOOD KO
BADHAI…..SABHI BADHAI DENE WALON KO
BADHAI…..SOOCHNA PRASARAN MANTRALYA KO

PRANAM.

डॉ टी एस दराल

क्या बात है । बहुत अच्छी बड़ी खबर ।
अविनाश जी को बधाई ।

प्रवीण त्रिवेदी

बधाइयाँ और शुभकामनाएं !

maadhav
15 years ago

ashesh shubhkaamnaayen!

Unknown
15 years ago

pahali badhai khusdeep ji aap ko aap ne aaise khabar bloggers bhaieo ko dee
aur dusari badhai अविनाश वाचस्‍पति जी को हार्दिक शुभकामनाएं.

फ़िरदौस ख़ान

अविनाश वाचस्‍पति जी को हार्दिक शुभकामनाएं…

स्वप्निल तिवारी

avinash jee ko hardik badhai ..yah blog jagat ke liye sachmuch ek khushi kee khabar hai..

Vivek Ranjan Shrivastava

hardik badhai …

Jagdeep S. Dangi
15 years ago

हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएं.

Kajal Kumar's Cartoons काजल कुमार के कार्टून

वाह जी बल्ले बल्ले…बधाइयां.

सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी

अविनाश वाचस्‍पति जी को बधाई और शुभकामनाएं !!
हम भी दिल्ली आएंगे मिठाई खाने।

हिंदी ब्लॉगिंग की बल्ले-बल्ले।

vandana gupta
15 years ago

अविनाश जी को बहुत बहुत बधाई …

अजित गुप्ता का कोना

अविनाश जी को हार्दिक बधाई। कभी दिल्‍ली आना हुआ तो मिठाई खिला देना भाई।

निर्मला कपिला

अविनाश जी को हार्दिक बधाईयाँ। वैसे कोई असली मूर्ख ही तो हकदार हो सकता है वो उन्होंने बखूबी कर दिखाया। बधाई

Sushil Bakliwal
15 years ago

श्री अविनाशजी को इस सम्मान प्राप्ति के लिये अनेकों बधाईयां और शुभकामनाएँ ।
आपको ये समाचार ब्लागर समूह तक पहुँचाने के लिये धन्यवाद.

डॉ. मोनिका शर्मा

अविनाशजी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं ।

संगीता पुरी

अविनाश वाचस्‍पतिजी को हार्दिक बधाई !!

संगीता पुरी

अविनाश वाचस्‍पति जी को बधाई और शुभकामनाएं !!

Taarkeshwar Giri
15 years ago

Jai ho Sabhi ki

राज भाटिय़ा

बहुत सुंदर ओर अच्छी खबर सुनाई आप ने, अविनाश भाई को हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएं , ओर आप का धन्यवाद

anshumala
15 years ago

अविनाश जी को बधाई

Satish Saxena
15 years ago

एक फॉर्म मुझे भी चाहिए ….अगला नंबर मेरा होना चाहिए ! अविनाश भाई का थैला काम कर गया लगता है !!

भारतीय नागरिक - Indian Citizen

बहुत बहुत बधाई .

रौशन जसवाल विक्षिप्त

congratulations

संगीता स्वरुप ( गीत )

अविनाश जी को बहुत बहुत बधाई …

परमजीत सिहँ बाली

अविनाश भाई को हार्दिक बधाइयाँ

Narendra Vyas
15 years ago

वाह वाह वाह ! जितना भी धन्यवाद आपको दूँ. श्री खुशदीप जी, कम होगा.. आपने इतनी अच्छी खबर हम तक पहुंचाई.. आपका दिल से शुक्रिया.! इतनी ख़ुशी हो रही है कि शब्दों में बाँध नहीं पा रहा.. आदरणीय अविनाश जी को ये सम्मान मिला.. सच में ईशार का कोटि-कोटि धन्यवाद !.. श्री अविनाश जी को करोड़ों-करोड़ों बधाइयाँ.. with loud of clapping = 10000000000 x 10000000000= असंख्य…!!

36solutions
15 years ago

अविनाश भाई को बहुत बहुत बधाई.

अरुण चन्द्र रॉय

अविनाश भाई बहुत बहुत बधाई.. हम हाज़िर होंगे आपके सम्मान समारोह में….

प्रवीण पाण्डेय

अविनाशजी को बहुत बहुत बधाईयाँ।

VICHAAR SHOONYA
15 years ago

अविनाश जी को बधाई. अविनाश जी एक गंभीर ब्लॉगर हैं और हमारे जैसे नए लोगों के मार्गदर्शन के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. सच कहूँ तो मैं एक दो बार इनके सम्मुख शैतानियाँ कर चुका हूँ पर इन्होने अपने बड़प्पन का परिचय देते हुए मुझ पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखी है . जाना पहचाना डायलोग मारू तो मेरी नजर में तो ये पुरुष नहीं हैं……..

महापुरुष हैं.

शिवम् मिश्रा

अविनाश भाई को हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएं !

इस खबर को साँझा करने के लिए आपका बहुत बहुत आभार … खुशदीप भाई !

जय हिंद !!

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x