दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भारत…
लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है संसद…
लेकिन देश की शान इसी संसद में एफडीआई जैसे गंभीर मुद्दे पर बहस के दौरान ये हैं हमारे कुछ माननीयों के मुखारबिंदुओं से निकले सद्वचन…
जम्हूरा (बीजेपी के एक सांसद के लिए लालू यादव ने कहा)
मुहब्बत में तुम्हें आंसू बहाना नहीं आता, बनारस आकर बनारस का पान खाना नहीं आता...(लोकसभा में नेता विपक्ष सुषमा स्वराज के लिए लालू प्रसाद यादव की तुकबंदी)
आपको गांठें खोलना नहीं आता, मसखरी के अलावा बोलना नहीं आता...(लालू यादव के लिए सुषमा स्वराज की जवाबी तुकबंदी)
आप इतना अच्छा बोलती हैं कि ऐसा लगता है कि सब सही बोल रही हैं...(सुषमा स्वराज के लिए कपिल सिब्बल)
इनकी तो आइडियोलॉजी ही फॉरेन है, फॉरेन डायरेक्ट आइडियोलॉजी (एफडीआई).…(लेफ्ट के लिए कपिल सिब्बल)
आपको फ्राई के लिए 24 इंच के आलू चाहिए तो अंबाला आइए…( कांग्रेस सांसद और हरियाणा के सीएम के साहबज़ादे दीपेंद्र हुड्डा)
किसान के बेटे हो पहले आलू और लौकी का फ़र्क तो समझ लीजिए…(दीपेंद्र हुड्डा को सुषमा स्वराज का जवाब)
लोमड़ी को वोट नहीं मिले तो उसने कहा अंगूर खट्टे हो गए….(सुषमा स्वराज के बयान से नाराज़ मायावती)
बेवकूफ़...(कांग्रेस सांसद प्रभा ठाकुर के लिए बीजेपी के वेंकैया नायडू)
ये सब पढ़ लिया, अब नीचे का वीडियो भी देख लीजिए…
Related posts:
"पत्नी को कितने घंटे निहारोगे?"- ये कहने वाले पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, ज्वाला गुट्टा
हल्दीराम पैकेट पर ‘उर्दू’, ट्विटर पर उबाल
क्रिकेटर मो. शमी की सगी बहन दिहाड़ी मजदूर, 187 रु हर दिन कमाई
इंस्टा क्वीन, यूट्यूबर लवर...और पति का मर्डर
Turbaned Tornado फौजा सिंह नहीं रहे, तेज़ रफ़्तार कार ने टक्कर मार कर ली जान
- वीडियो: अमेरिका में सड़क पर गतका कर रहा था सिख, पुलिस ने गोली मारी, मौत - August 30, 2025
- बिग डिबेट वीडियो: नीतीश का गेम ओवर? - August 30, 2025
- आख़िर नीतीश को हुआ क्या है? - August 29, 2025

अच्छा है।
बेहतरीन संकलन है!
और अंतिम चलचित्र भी गज़ब है.. साझा करने के लिए शुक्रिया! 🙂
बड़ी बड़ी बातें — हाँ हाँ — करते हैं !
आज के युवा वही सीखेंगे जो देखेंगे …. बढ़िया
बस इन्हें ही हिन्द पर नाज़ नहीं। हम आम लोग ख्वामख्वाह सेंटी हुए जाते हैं।
अभी बहुत कुछ देखना बाकी है …
इन पर कुछ कहना अवमानना हो सकती है !
एक एक बहस बहुत कुछ सिखा जाती है..
क्या बात है!
माननीय है जी कुछ भी कह सुन सकते है!!!
बहुत सही जानकारी आपसे प्राप्त हुई है और सही समय पर आभार .शोध -माननीय कुलाधिपति जी पहले अवलोकन तो किया होता .
लोकतंत्र में सब जायज, क्या कटाक्ष क्या गाली।
जनता केवल "बेचारी", हालत जिसकी माली।।
….. सादर!