अपना लक पहन कर चलो…ये पढ़ कर आपको ज़रुर याद आ गया होगा कि मैं लक्स कोज़ी की एड का ज़िक्र कर रहा है…लेकिन कुछ पहनने से लक बदलता है या नहीं, ये मैं नहीं जानता लेकिन आज आपको लक यानि किस्मत की महिमा बताता हूं…
लक मैटर्स…
एक कंपनी में एक्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए आवेदन मांगे गए….
देखते ही देखते तीन सौ आवेदन आ गए…लेकिन कंपनी के पास वक्त बहुत कम था…और किसी को नौकरी पर रखना भी बहुत जल्दी था…
बॉस ने सेक्रेट्री से डेस्क पर रखे तीन सौ आवेदनों में से नीचे रखे 50 को कॉल करने के लिए कहा…और बाकी सारे आवेदनों को रद्दी की टोकरी में फेंकने के लिए…
ये सुनकर सेक्रेट्री का मुंह खुला का खुला रह गया…फिर भी उसने हिम्मत करके पूछा…क्या 250 आवेदन फेंक दिए जाएं, बिना देखे….अगर इनमें वाकई श्रेष्ठ उम्मीदवारों के भी आवेदन रद्दी में चले गए तो…
बॉस ने ये सुनने के बाद मुस्कुराते हुए कहा…
यस, तुम्हारा तर्क बिल्कुल ठीक है, लेकिन मैं अपने ऑफिस में ऐसे लोग नहीं चाहता जिनका लक खराब हो…
–बेकी होरोविट्ज (रीडर्स डाइजेस्ट)
स्लॉग गीत
स्लॉग ओवर
मक्खन…
नी मक्खनिए….जब मैंने तुझे पहली बार देखा था तो तेरी फिगर बिल्कुल कोक की बॉटल की तरह होती थी..
मक्खनी…
ठंड रख, मैं अब भी कोक की बॉटल ही हूं…फर्क सिर्फ इतना है पहले 300 ML की थी, अब दो लीटर वाली हो गई हूं…
Related posts:
मनोज कुमार के बीजेपी से जुड़ाव का सच! धर्म पर क्या थी 'भारत' की राय?
ओलम्पिक्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन हिमानी
भाईचारे का रिसेप्शन और नफ़रत पर कोटा का सोटा
सुधीर चौधरी, ज़ी मीडिया पर 100 करोड़ के मानहानि केस में धोनी को बड़ी राहत
‘मॉडल चाय वाली’ को ज़बरन कार में बिठाने की कोशिश
- वीडियो: अमेरिका में सड़क पर गतका कर रहा था सिख, पुलिस ने गोली मारी, मौत - August 30, 2025
- बिग डिबेट वीडियो: नीतीश का गेम ओवर? - August 30, 2025
- आख़िर नीतीश को हुआ क्या है? - August 29, 2025
