आज आपको अटल बिहारी वाजपेयी जी की एक कविता सुनाता हूं…क्यों सुना रहा हूं ये आज आपको पाबला जी की पोस्ट से शायद पता चल जाए…अटल जी जिस राजनीतिक धारा से जुड़े रहे, उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं लेकिन एक कवि, एक वक्ता और एक व्यक्ति के नाते मैं उनका बड़ा सम्मान करता हूं…जबसे वो सक्रिय राजनीति से हटे हैं, उनके छायावादी भाषणों की कमी भारतीय राजनीति को बहुत खल रही है…यही कामना करता हूं कि वो अति शीघ्र स्वस्थ हों…लीजिए उनकी कविता का आनंद लीजिए…
नए मील का पत्थर
नए मील का पत्थर पार हुआ,
कितने पत्थऱ शेष न कोई जानता,
अंतिम कौन पड़ाव नहीं पहचानता,
अक्षय सूरज, अखंड धरती,
केवल काया जीती-मरती,
इसलिए उम्र का बढ़ना भी एक त्यौहार हुआ,
नए मील का पत्थर पार हुआ…
बचपन याद बहुत आता है,
यौवन रसघट भर लाता है
बदला मौसम, ढलती छाया,
रिसती गागर, लुटती माया,
सब कुछ दांव लगाकर घाटे का व्यापार हुआ
नए मील का पत्थर पार हुआ…
-अटल बिहारी वाजपेयी
Related posts:
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को हीरोइन बनाने वाला डायरेक्टर गिरफ्तार, रेप का आरोप
ओलम्पिक्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन हिमानी
बुढ़ापा हुआ पुराना, अब खुद की क्लासिक या डरावनी पेंटिंग देखें
नो वन किल्ड सुशांत सिंह राजपूत
सैफ़अली ख़ान का हमलावर गिरफ्तार, पुलिस का दावा-आरोपी बांग्लादेशी नागरिक शरीफ़ुल
- वीडियो: अमेरिका में सड़क पर गतका कर रहा था सिख, पुलिस ने गोली मारी, मौत - August 30, 2025
- बिग डिबेट वीडियो: नीतीश का गेम ओवर? - August 30, 2025
- आख़िर नीतीश को हुआ क्या है? - August 29, 2025
