वैभव होनहार छात्र होने के नाते प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान में दाखिला पा गया…कुछ महीने बिताने के बाद संस्थान के एक प्रोफेसर ने छात्रों की जनरल नॉलेज का टेस्ट लिया…वैभव ने सभी प्रश्नों का खटाखट जवाब दे दिया…बस आखिरी सवाल पर वो अटक गया…सवाल था…इंस्टीट्यूट के स्वीपर का क्या नाम है…वैभव ने उस सवाल को छोड़कर अपना पर्चा जमा करा दिया…तभी एक और छात्र ने प्रोफेसर से पूछा कि आखिरी सवाल के भी क्या अंक दिए जाएंगे…प्रोफेसर ने कहा…निश्चित रूप से दिए जाएंगे…आप ज़िंदगी में कई लोगों से मिलोगे…उन सब की कुछ न अहमियत ज़रूर होगी…वो भी ध्यान के क़ाबिल है…चाहे वो हल्की सी मुस्कान हो या सिर्फ आपका ये पूछना कि कैसे हो…उस दिन के बाद वैभव वो पाठ कभी नहीं भूला…ज़िंदगी भर उसे याद रहा कि उसके संस्थान के स्वीपर का नाम रघु था…
——————————
दूसरा पाठ…
26 जुलाई 2005 की रात
मुंबई में ऐसी घनघोर बारिश कि सब कुछ अपने साथ ले जाने के लिए बेताब…एक बुज़ुर्ग आदमी सड़क के बीचोबीच खड़ा था…घुटनों तक पानी…बुज़ुर्ग की कार स्टार्ट होने का नाम नहीं ले रही थी…लेकिन चेहरे से लग रहा था कि बुज़ुर्ग को कहीं जाने की जल्दी थी…उसने लोगों से मदद के लिए हाथ हिलाना शुरू किया…लेकिन आफ़त की बरसात में कौन बुज़ुर्ग की सुनता…बुज़ुर्ग की उम्मीद टूटने ही वाली थी कि एक नौजवान वहां आकर रुका…उसने पहले बुज़ुर्ग की कार को धकेल कर सुरक्षित जगह तक पहुंचाया…मैकेनिक को फोन किया और फिर बुज़ुर्ग के लिए एक ऑटो रुकवाया…बुज़ुर्ग ने नौजवान का धन्यवाद किया और विदा होने से पहले उसका पता भी एक कागज़ पर नोट कर लिया…
सात दिन बाद उस नौजवान के घर के दरवाज़े की बेल बजी…दरवाज़े पर बड़ा सा पैकेट लिए कूरियरमैन खड़ा था…नौजवान ने आश्चर्य से पैकेट खोला था तो उसमें आई-मैक कंप्यूटर और फिलीप्स म्यूज़िक सिस्टम था…साथ में हाथ से लिखा एक नोट भी था…लिखा था…
उस रात मेरी मदद करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया…बारिश ने मुझे और मेरी हिम्मत को पूरी तरह निचोड़ कर रख दिया था…अगर तुम मेरी मदद न करते तो मैं अपनी दम तोड़ती पत्नी तक वक्त रहते नहीं पहुंच पाता…फिर मैं ज़िंदगी में खुद को कभी माफ़ नहीं कर पाता…गॉड ब्लेस यू माई सन…
डॉ पी के सिंहानिया
(ई-मेल पर आधारित)
—————————————————
मक्खन बोला ढक्कन से…झल्ला है क्या…खुशदीप
Related posts:
"पत्नी को कितने घंटे निहारोगे?"- ये कहने वाले पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, ज्वाला गुट्टा
बुढ़ापा हुआ पुराना, अब खुद की क्लासिक या डरावनी पेंटिंग देखें
क्या भारत की नंदिनी गुप्ता बनेंगी मिस वर्ल्ड 2025?
‘सूट-बूट की, सूट-बूट द्वारा, सूट-बूट के लिए’...खुशदीप
शाहरुख़ ख़ान के मन्नत के लिए टूटे नियम? क्या चलेगा NGT का डंडा?
- वीडियो: अमेरिका में सड़क पर गतका कर रहा था सिख, पुलिस ने गोली मारी, मौत - August 30, 2025
- बिग डिबेट वीडियो: नीतीश का गेम ओवर? - August 30, 2025
- आख़िर नीतीश को हुआ क्या है? - August 29, 2025

सची घटनाएँ कुछ तो बदलेगी ही समाज को !
अनुकरणीय
सुन्दर प्रसंग….
सादर…
dono paath prernadayak hain behtreen sabak.aabhar.aapke deshnama ko follow kar liya hai.
बेहतरीन।
दोनों प्रसंग जीवन में उतारने लायक।
आभार….
जिंदगी की ये घटनाएं बहुत कुछ सिखा गईं । दोनों ही दिल को छू गईं खुशदीप भाई
इंसानियत के दोनों व्यावहारिक पाठ बेहद प्रभावी हैं!
दिल भर आया पढ़ कर…
शुक्रिया यहाँ शेयर करने का
प्रेरक प्रसंग।
अति सुन्दर प्रेरक प्रसंग.
प्रस्तुति के लिए हार्दिक आभार,खुशदीप भाई.
एक अच्छा इन्सान बनने के लिए दोनों पाठ सदा याद रखने लायक हैं .
हालाँकि याद नहीं रहते .
बेहतरीन सबक सिखाने वालों को भुला नहीं जा सकता !
सच है बहुत ही प्रेरक।
जीवन के पाठ जो कि केवल अनुभव से ही सीखे जा सकते हैं।
दोनों पाठ पठनीय और संग्रहणीय