बताओ भला देश में भागदौड़ कहां कम है…खुशदीप

CWG, 2G, COAL, CHITFUND, HELICOPTER
DEAL….

सब जगह घोटाला…देश में उबाल…विपक्ष का बवाल…संसद में भूचाल…सरकार फिर
भी कमाल…
कह रही है, हम जितने ज़रूरी कदम हैं, सभी उठा रहे हैं…भ्रष्टाचारियों को
बख्शा नहीं जाएगा….लेकिन किसी मंत्री-संतरी के इस्तीफ़ा देने का सवाल ही नहीं
उठता…

आज जो विपक्ष है वो शायद कल सरकार में होगा…आज जो सत्ता पक्ष है वो शायद कल
विपक्ष होगा…बाकी कुछ नहीं बदलेगा…भ्रष्टाचार वैसा ही रहेगा…घोटाले होते
रहेंगे…बस रोल बदल जाएंगे…आज जो सरकार में है, कल वही संसद ठप करा रहे
होंगे…आज जो विपक्ष में हैं, कल वो कह रहे होंगे, इस्तीफ़ा देने का सवाल ही नहीं
होता….

खैर ये तो रही राजनीति…अब एक दूसरी बात…दिल्ली में कोई दिन ऐसा नहीं जा
रहा जब किसी दामिनी, निर्भया, गुड़िया, लाडो या मुनिया को वहशी दरिंदे अपना शिकार
ना बना रहे हों…लेकिन पुलिस कमिश्नर साहब कहते हैं, सुरक्षा के लिए जो ज़रूरी है
वो सब कर तो रहे हैं…साथ ही ये तर्क भी दे डाला ज़्यादातर दुष्कर्म की वारदात
घरवाले या जानने वाले ही करते हैं…इसलिए हर घर में तो पुलिस नहीं बिठायी जा
सकती….कमिश्नर साहब कहते हैं पुलिस इतनी भागदौड़ कर रही है तो फिर मेरा
इस्तीफ़ा देने का सवाल ही कहा होता है…

 ये सारे बयानात देख एक कहानी याद आ गई…आप भी पढ़िए, शायद इसमें आपको देश का
सच नज़र आए…

 “एक जंगल था…उसमें हर तरह के जानवर रहते थे…एक
दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ…जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना
दिया…एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया…बकरी बन्दर राजा के पास गई और
अपने बच्चे को छुड़ाने के लिए मदद मांगी…




बन्दर शेर की गुफ़ा के पास गया और गुफ़ा में
बच्चे को देखा…पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई…बन्दर राजा गुफ़ा के आसपास पेड़ों
पर उछाल लगाता रहा…कई दिन ऐसे ही उछल कूद में गुजर गए…
 
तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा- “राजा जी मेरा बच्चा आख़िर कब लाओगे?”.


बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोला ” हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ”…




तो अब बताइए भला, देश में भागदौड़ की कहां कमी है…

बात करते हैं…

Khushdeep Sehgal
Follow Me
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
विकास गुप्ता

बस सब भाग रहे है किस लिए और कंहा किसी को पता नहीं ।

anshumala
13 years ago

काम हो या न हो काम हो रहा है ऐसा दिखाना जरुर चाहिए ।

पूरण खण्डेलवाल

आज के हालात देखे तो कहानी सटीक प्रतीत होती है !!

प्रतिभा सक्सेना

आखिर कब तक?

yashoda Agrawal
13 years ago

शुभ प्रभात दीदी
आँखो देखा हाल
पढ़ी गई….और
समझी भी गई
काश ये सरकार के सर्वराकार अपने घर में भी परायों को घुसने देते…..
पर नहीं………..
सादर

डॉ टी एस दराल

काम करें या ना करें , करते हुए दिखाई ज़रूर देना चाहिए !

Satish Saxena
13 years ago

मानों या न मानों, मेहनत तो वाकई की है ….

vandana gupta
13 years ago

आज का सच बयाँ कर दिया

Khushdeep Sehgal
13 years ago

शुक्रिया सरिता जी,

जय हिंद…

Unknown
13 years ago

मेरे देश के सभी दूकानदार भाई लोगो से उम्मीद है की सभी लोग चाइना की बनी हुए वस्तुओ का आज से अभी से खरीद बंद कर दे

चाइना का टोटल ३ ८ % उत्पादन को खपत करने वाला देश आप का है आप के देश के कुटीर उद्योग को ख़तम करने मैं भारत सरकार

और चाइना का हाथ है .आप के देश के कुटीर उद्योग का खतम कर दिया चाइना ने …

ब्लॉगर भाई चाइना का माल खरीदना बंद कर दे।।।।।।।

Khushdeep Sehgal
13 years ago

कौशल जी,

औरों की तो पता नहीं लेकिन चीन को हिस्सा देने की नौबत नहीं आएगी…वो तो खुद ही…

जय हिंद…

Unknown
13 years ago

एक काम करते है! कश्मीर पाकिस्तान को दे देते है,
बाकी हिस्सा चाइना को दे देते है, और थोडा बहुत जो बच
जाये तो बंगलादेशियो को और कट्टर मुल्लो को दे देते है !
हिन्दू का क्या है? वो तो सेक्युलर है,
वो तो मोमबत्ती जला कर खुश है, और
जिसको मोमबत्ती कम लगेगी तो उसके घर में आग तो वैसे
भी लगेगी ही .. क्रिकेट से खुश रहो .
वन्देमातरम्
jai baba banaras…

Khushdeep Sehgal
13 years ago

अजित जी,

सरकार क्या, आज लोकतंत्र के ज़िम्मेदार हर स्तंभ का यही हाल है…

जय हिंद…

अजित गुप्ता का कोना

सही है आज हमारी सरकार का यही आचरण है।

Khushdeep Sehgal
13 years ago

फिर रामप्यारी कौन सी सलाहकार परिषद की अध्यक्ष बनेगी…

जय हिंद…

ताऊ रामपुरिया

आज के दौर का यह कहानी सटीक प्रतिनिधित्व करती है, ताऊ को राजा बनाओगे तो यही होगा.

रामराम.

Khushdeep Sehgal
13 years ago

आख़िर कामकाज़ी बंदे हैं भई…

जय हिंद…

Khushdeep Sehgal
13 years ago

"अतिथि देवो भव:"…

जय हिंद.,,

Khushdeep Sehgal
13 years ago

जब तक है जान, जब तक है जान…

जय हिंद…

Khushdeep Sehgal
13 years ago

और लगी ही रहेगी…

जय हिंद…

विवेक रस्तोगी

सही कहा काम हो या ना हो "भागदौड़ में कमी नहीं होनी चाहिये"

ब्लॉ.ललित शर्मा

बस यही भाग दौड़ चल रही है चीनी अतिक्रमण पर।

chander prakash
13 years ago

कागजी में भागदौड़ में हमारा कोई सानी नहीं है । कागजों में हम सड़क बना देते हैं फिर केबल्स डालने के लिए उन्हें खोद भी डालते हैं और फिर बना देते हैं … ये खेल है कब से जारी ।

प्रवीण पाण्डेय

हाँ, वह तो लगी हुयी है..

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x