![]() |
| Photo Credit- Anuj Kaushik |
Road Rage में आपे से बाहर लड़की, पुलिस वालों के सामने ही अपशब्दों की बौछार, मेरठ के सरधना रोड इलाके की घटना
नई दिल्ली (31 अक्टूबर)।
इन दिनों रोड रेज़ में लोग कितनी जल्दी आपा खो देते हैं, इसका सबूत 30 अक्टूबर को मेरठ में मिला. यहां सरधना रोड कैन्ट एरिया में गोल्डन फिश पार्क के पास दो कार की आपस में मामूली टक्कर हुई तो एक कार में सवार युवती ने आपा खो दिया और दूसरी कार चलाने वाले को पुलिस के सामने ही अपशब्द कहना शुरू कर दिया. साथ ही जेल भिजवाने की धमकी देना शुरू कर दिया कि जानता नहीं तू किससे बात कर रहा है.
![]() |
| Photo Credit- Anuj Kaushik |
करीब आधे घंटे तक नोकझोंक की वजह से ये हंगामा चलता रहा. ट्रैफिक पुलिस वालों के समझाने पर भी उस पर कोई असर नहीं हुआ. बाद में युवती के परिवार की एक महिला ने आकर उसके बर्ताव पर माफ़ी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ. एक पुलिसवाले को उस महिला से कहते सुना जा सकता है कि आप भी तो ढंग से बात कर रही हैं. ये पुलिसवाला ये कहते भी सुनाई देता है कि लड़की है इसलिए सख्त कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, लड़का होता तो अब तक उठा कर भेज दिया होता.
(देशनामा के लिए मेरठ से अनुज कौशिक की रिपोर्ट)
Related posts:
हल्दीराम पैकेट पर ‘उर्दू’, ट्विटर पर उबाल
ऐसा ऑफिस जहां वर्कर्स हर दिन 12 घंटे 'खुशी खुशी' करते हैं काम!
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को हीरोइन बनाने वाला डायरेक्टर गिरफ्तार, रेप का आरोप
Turbaned Tornado फौजा सिंह नहीं रहे, तेज़ रफ़्तार कार ने टक्कर मार कर ली जान
US में बाप-बेटी की हत्या, क्या भारतीयों से बढ़ रही नफ़रत?
- वीडियो: अमेरिका में सड़क पर गतका कर रहा था सिख, पुलिस ने गोली मारी, मौत - August 30, 2025
- बिग डिबेट वीडियो: नीतीश का गेम ओवर? - August 30, 2025
- आख़िर नीतीश को हुआ क्या है? - August 29, 2025

