नई दिल्ली (4 दिसंबर)।
लखनऊ के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वर्दीधारी दारोगा को कुछ लोगों ने घेर रखा है और हाथापाई कर रहे हैं. वहीं चश्मा और काले कपड़े पहने एक युवक दारोगा को थप्पड़ मारता है और साथ ही कहता है कि पुलिसगिरी दिखा रहा है. वही युवक एक और थप्पड़ दारोगा को मारता है. इस दारोगा की पहचान पीलीभीत में तैनात विनोद कुमार के तौर पर हुई. वहीं युवक लखनऊ का ही निवासी आशीष शुक्ला है. बताया जा रहा है कि कुछ लोग एक विवाह समारोह में आए हुए थे. वहीं सड़क पर एक बाइक को बचाते हुए दारोगा की कार एक दूसरी कार से टकरा गई. इसी से नाराज़ होकर उस कार पर सवार लोगों ने दारोगा की पिटाई शुरू कर दी.
बाद में आशीष शुक्ला को गिरफ्तार कर क़ानूनी कार्रवाई शुरू की गई. एक और वीडियो में देखा जा सकता है कि दारोगा को थप्पड़ मारने वाला शख्स अपना जुर्म कबूल कर रहा है. अपनी पहचान बताने के साथ वो मानता है कि उसने ऐसा करके ग़लत काम किया है.
Related posts:
Watch: लेडी गोविंदा का रेलवे स्टेशन पर डान्स, वीडियो वायरल
सुधीर चौधरी, ज़ी मीडिया पर 100 करोड़ के मानहानि केस में धोनी को बड़ी राहत
शैतान प्रेमी के साथ मिल पत्नी हो गई हैवान, पति की ली जान, फिर हिमाचल में जश्न
सिरसा में नहर में गिरी कार, ग्रामीण युवाओं ने 4 मिनट में बचाई 6 जिंदगियां
Watch- ठंडे-ठंडे कूल-कूल: हरे भरे ऑटो, कार
- वीडियो: अमेरिका में सड़क पर गतका कर रहा था सिख, पुलिस ने गोली मारी, मौत - August 30, 2025
- बिग डिबेट वीडियो: नीतीश का गेम ओवर? - August 30, 2025
- आख़िर नीतीश को हुआ क्या है? - August 29, 2025
