ये तो रहा सरकार का बयान…अब देखिए चिराग तले अंधेरा कैसे होता है…दिल्ली में कांग्रेस के एक नेताजी हैं- कंवर सिंह तंवर…धन्ना सेठ हैं…2009 में बीएसपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव और उससे पहले छत्तरपुर से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं…दोनों बार हार गए लेकिन सबसे अमीर उम्मीदवार होने की वजह से सुर्खियों में खूब नाम बटोरा…
अब ज़रा दिल थाम कर सुनिए जनाब नेता जी के बेटे ललित की शादी का किस्सा…इसी एक मार्च को ललित पूर्व निर्दलीय विधायक सुखबीर सिंह जौनपुरिया की बेटी योगिता के साथ परिणय-सूत्र में बंधे…वर-वधू दोनों एमबीए हैं…इस शादी पर कितना खर्च हुआ होगा इसका अंदाज इसी से लगा लीजिए दूल्हे को तोहफ़े में हेलीकॉप्टर मिला है…लड़के के परिवार को नेग में 21 करोड़ रुपये मिले है…शादी को लेकर चार समारोह होने हैं जिन पर लड़के-लड़की वालों का मिलाकर 250 करोड़ रुपये का खर्च बताया जा रहा है…मुख्य समारोह दिल्ली से सटे हरियाणा के जौनपुर गांव में हुआ जहां 15,000 मेहमान शरीक हुए…जिसमें जौनपुर गांव के सारे लोग भी शामिल थे…सभी मेहमानों को 11-11 हज़ार रुपये शगुन में दिए गए…
रविवार शाम को दिल्ली के अशोक होटल में वीआईपी रिसेप्शन होगा..जिसमें सभी बड़े नेताओं के साथ शाहरुख खान जैसी बॉलीवुड की हस्तियां भी शिरकत करेंगी…आज यानि गुरुवार को गुर्जर समुदाय की दावत का कार्यक्रम हैं जिसमें फिल्म स्टार नेहा धूपिया और गायक गुरुदास मान अपनी परफारमेंस से मेहमानों का दिल बहलाएगे…
पिछले हफ्ते फतेहपुर बेरी के असोला में कंवर सिंह तंवर के फार्महाउस में लगन की रस्म हुई….इसमें 2000 मेहमानों में से हर एक को तीस ग्राम चांदी का बिस्किट, सफारी सूट और 2100 रुपये नकद दिए गए…लड़के का टीका ढाई करोड़ और परिवार के अन्य 18 सदस्यों का टीका एक करोड़ में किया गया…
ढाई सौ करोड़ की देखिए अब वैल्यू क्या है…
Related posts:
हल्दीराम पैकेट पर ‘उर्दू’, ट्विटर पर उबाल
चित्रा त्रिपाठी के शो के नाम पर भिड़े आजतक-ABP
सैफ़अली ख़ान का हमलावर गिरफ्तार, पुलिस का दावा-आरोपी बांग्लादेशी नागरिक शरीफ़ुल
कपिल शर्मा 21 जून से फिर हंसाएंगे, सिद्धू-चंदू की वापसी?
ओलम्पिक्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन हिमानी
- वीडियो: अमेरिका में सड़क पर गतका कर रहा था सिख, पुलिस ने गोली मारी, मौत - August 30, 2025
- बिग डिबेट वीडियो: नीतीश का गेम ओवर? - August 30, 2025
- आख़िर नीतीश को हुआ क्या है? - August 29, 2025

ek aam aadmi ke liye yeh saadi ek pari lok ka sapana hai——
jai baba banaras—
क्या कहें ..जहाँ लोग भूख से मर रहे है वह ये तमाशे ….
अब अपनी तो एक ही शादी हुई और अब घर में कोई शादी नहीं है, तो क्या ज्ञान बाँटें नहीं तो लोग कहेंगे खुद की शादी धूमधाम से कर ली और अब चलें हैं ज्ञान बाँटने।
अगली शादी घर में कई सालों बाद होगी।
जिस पर है वह लुटा रहा है . और २५० करोड रुपल्ली क्या ज्यादा है . जब लोग ५००० करोड के मकान मे रह रह है . अफ़्सोस तो इस बात का बात कोई ब्लागर क्यो ना शामिल हुआ उस दावत में
क्या लिखें ऐसे 'नालायकों' पर।
भैंस के आगे बिन बजाने वाली बात होगी।
खैर
अच्छी पोस्ट। गंभीर मुददे को आपने फिर से उठाकर चिंतन का विषय तो रख ही दिया।
खुशदीप जी कभी वक्त मिले तो आईए हमारे भी ब्लाग में और अपने विचारों से अवगत कराएं।
बाप रे बाप।
लानत भेजता हूँ ऐसे भोंडे प्रदर्शन पर.
तसल्ली इसी बात की है कि स्विस बैंक में जमा रुपयों से ये रुपया बेहतर है जो किसी बहाने से बाहर तो निकला 🙂
दावतों पर नियंत्रण होना ही चाहिए। शादी में कोई किसी को कुछ भी दे दे, लेकिन सार्वजनिक प्रदर्शन पर भी रोक लगनी ही चाहिए।
मौजा ही मौजां है खुशदीप भाई।
लोकतंत्र में राजतंत्र का मजा इसे ही कहते हैं।
भाई हम क्यों अपना मन दुखी करें ।
खुशदीप भाई … लगता है आपको किसी ने गलत खबर दी थी कि यह लोग आपका ब्लॉग पढ़ते है !
चलो कोई बात नहीं … हम आपका ब्लॉग रोज़ पढ़ते है … हम ऐसा नहीं करेंगे ! बाई गोड की कसम !
जय हिंद !
खुशदीप भाई !
ये क्या हो रहा भाई ,ये क्या हो रहा है ?
ये आज़ाद भारत है ,यहाँ हमारी सरकार है.
क्या सच में सरकार इस और ध्यान दे रही है ?
क्या कोई कमेटी या कमीशन बैठी अभी इस शादी की जांच पर ? कानून तो बनने में तो समय लग सकता है .