अन्ना को विलायत से आया एक ख़त…खुशदीप

चलिए कई दिन की गंभीर पोस्ट के बाद आज कुछ टेस्ट चेंज किया जाए…अन्ना की मुहिम से देश की जनता को जब फायदा होगा सो होगा, लेकिन विलायत गए कुछ भारतीयों को ज़रूर फायदा हो गया…इसके लिए उन्होंने बाकायदा एक खत में अन्ना का शुक्रिया अदा किया है…

प्रिय अन्ना जी,


आपका हार्दिक आभार,


ईश्वर आपको ताकत दे जिससे कि आप सवा अरब भारतीयों की उम्मीदों पर खरा उतर सकें…आज़ादी के मतवालों ने अंग्रेज़ों से लंबा संघर्ष कर भारत को खुली हवा में सांस लेने का मौका दिया…आज भारत की आज़ादी के 64 साल बाद फिर अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए कुछ भारतीय दम तोड़ने के कगार पर पहुंच गए हैं…आज़ादी के शहीदों का हमेशा हर भारतीय के दिलों में सम्मान रहेगा…लेकिन हम जो अब संघर्ष कर रहे हैं, हमारा कोई भारतीय नाम भी लेना नहीं पसंद कर रहा…लेकिन आपने ठीक इसी वक्त अपनी मुहिम चला कर हमें बचा लिया…सारा फोकस आप पर है…इस मोमेन्टम को कुछ दिन और बनाए रखिए…कम से कम हमारे वतन लौटने तक…वरना पूरा देश हमें कच्चा चबा जाएगा…


एक बार फिर आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं…

आपके
……………………………………………………………………………
……………………………………………………………………………
……………………………………………………………………………
……………………………………………………………………………

एम एस धोनी, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, आरपी सिंह, श्रीशांत, प्रवीण कुमार, मुनफ़ पटेल, अभिनव मुकंद, विराट कोहली, प्रज्ञान ओझा
——————————–
Khushdeep Sehgal
Follow Me
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
P.N. Subramanian
14 years ago

सही में बच गए.

Satish Saxena
14 years ago

खुशदीप भाई ,
हंसाते हंसाते आज पूरे परिवार का पेट फूल गया यार !

अंग्रेजों ने वाकई बदला ले लिया देश से भागने का !

अब हमारे इन जीवित शहीदों का क्या होगा भगवान जाने ! जनता अगर माफ़ भी करना चाहती तो भी मिडिया इनका वह जुलूस निकालती कि भविष्य में कोई क्रिकेटर बन कर करोड़पति बनाने की नहीं सोंचता !

अपनी भयंकर मीडिया किसी भी गधे को पहलवान और पहलवान को गधा बनाने में सक्षम है !

अनपढ़ों की भीड़ के बीच ऐसी मीडिया किसी भी देश को ध्वस्त करने को काफी है !

शुभकामनायें आपने देश को !

दीपक बाबा

इनमे कुछ और नाम भी तो होंगे…

जैसे दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित

देवेन्द्र पाण्डेय

सटीक…बच गये बिचारे वरना बड़ी फजीहत होती। सुना था इनके परिवार वाले भी अन्ना को दुआ दे रहे हैं। राज अब जाना।

प्रवीण पाण्डेय

बच गये बेचारे, नहीं तो न जाने कितनी बददुआ झेल रहे होते आज।

अजित गुप्ता का कोना

इनके पास मक्‍खन और ढक्‍कन को भेज दो।

Taarkeshwar Giri
14 years ago

HA HA HA HA

कपिल सिब्बल अपनी कार से दरियागंज से चांदनी चौक जा रहे थे , जामा मस्जिद के पास पहुँचते ही एक कुत्ते का पिल्ला ( पप्पी ) उनकी कार के नीचे आ करके मर गया.

कपिल साहेब ने अपने ड्राईवर से बोला कि जावो और इसके मालिक का पता करो.

थोड़ी देर मैं ड्राईवर वापस आया तो उसके गले मैं फूलो कि माला थी, कपिल साहेब ने पूछा ये क्या हुआ, ड्राईवर बोला साहेब लोगो ने पूरी बात सुने बिना मेरे गले मैं फूलो कि माला डाल दी. मैंने तो सिर्फ इतना ही कहा था कि " मैं कपिल सिब्बल का ड्राइवर हूँ " "और कुत्ते का बच्चा मर गया."

आपका अख्तर खान अकेला

ratan ji ne sahi khaa soniya ka naam bhi jud gya hai log khte hain ke manmohan ko htaakr raahul ko prdhanmntri bnaane ke muhiim hai anna ka andoln haa haah haaaaaaa.akhtar khan akela kota rajsthan

Gyan Darpan
14 years ago

सोनिया गाँधी का नाम भी जोड़ देते वह भी तो विदेश में ही है!!!

DR. ANWER JAMAL
14 years ago

I ♥ it .

अन्ना हजारे के आंदोलन के पीछे विदेशी हाथ बताना ‘क्रिएट ए विलेन‘ तकनीक का उदाहरण है। इसका पूरा विवरण इस लिंक पर मिलेगा-
ब्लॉग जगत का नायक बना देती है ‘क्रिएट ए विलेन तकनीक‘ Hindi Blogging Guide (29)

दिनेशराय द्विवेदी

बेचारे!

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x