मक्खन और ढक्कन काम के साथ-साथ बातें भी कर रहे थे…
मक्खन…मैं पिछले पांच महीने से नाइट स्कूल जा रहा हूं…अगले हफ्ते मेरा इम्तिहान है…
ढक्कन…अच्छा…
मक्खन शान बधारते हुए…वैसे, तू जानता है, ग्राहम बेल कौन थे…
ढक्कन…नहीं…
मक्खन विजयी मुस्कान के साथ…ग्राहम बेल ने 1876 में टेलीफोन का अविष्कार किया था…नाइट स्कूल जाता तो तुझे ये पता रहता…
अगले दिन फिर काम के दौरान दोनों के बीच बातचीत…
मक्खन…तू जानता है अलेक्ज़ेंडर डुमास कौन है…
ढक्कन…नहीं तो…
मक्खन…डुमास ने ‘थ्री मस्केटियर्स’ किताब लिखी है….ये होता है नाइट स्कूल जाने का फायदा…
शेखी बधारने के लिए अगले दिन फिर मक्खन का अगला सवाल…
मक्खन…तू जानता है जीन जैक्स रोस्यू कौन हैं…
ढक्कन…नहीं बाबा मैं नहीं जानता…
मक्खन…जीन जैक्स रोस्यू ने ‘कन्फेशन्स’ किताब लिखी है…नाइट स्कूल में ये सब जानने को मिलता है…
अब तक ढक्कन पूरी तरह हत्थे से उखड़ चुका था…अब ढक्कन ने ही सवाल दागा…
ढक्कन…जानता है मुथैया मुत्थुस्वामी कौन है…
मक्खन दिमाग़ (?) पर ज़ोर डालते हुए…नहीं यार, ये नाम तो पहली बार सुन रहा हूं…
ढक्कन…सुनेगा भी कैसे…हर रात भाभी को घर अकेला छोड़कर नाइट स्कूल जो जाता है…
Related posts:
सुधीर चौधरी, ज़ी मीडिया पर 100 करोड़ के मानहानि केस में धोनी को बड़ी राहत
सिरसा में नहर में गिरी कार, ग्रामीण युवाओं ने 4 मिनट में बचाई 6 जिंदगियां
बुढ़ापा हुआ पुराना, अब खुद की क्लासिक या डरावनी पेंटिंग देखें
नेता करें हिन्दी की वक़ालत, इनके बच्चे पढ़ने जाएं विलायत
Watch:35 की हुईं सामंथा, मिला सरप्राइज़
- वीडियो: अमेरिका में सड़क पर गतका कर रहा था सिख, पुलिस ने गोली मारी, मौत - August 30, 2025
- बिग डिबेट वीडियो: नीतीश का गेम ओवर? - August 30, 2025
- आख़िर नीतीश को हुआ क्या है? - August 29, 2025
