दिल्ली की टैगलाइन बनाओ, 50 हज़ार जीतो…खुशदीप ​​

कभी किसी जगह  के साथ  उसकी टैगलाइन  इतनी  रच-बस  जाती  हैं कि उसकी पहचान ही बन जाती हैं..जैसे कि केरल  के लिए  ” God’s own country” ...आजकल  दिल्ली के लिए भी उसके पूरे मिज़ाज  को बताने वाली ऐसी ही तीन-चार शब्दों की  अंग्रेज़ी-हिंदी में टैगलाइऩ  ढूंढी  जा ​रही है…इसके लिए आप भी अपनी रचनात्मक  मेधा का इस्तेमाल  कर सकते हैं…नौ मई तक  दिल्ली टूरिज्म  को  आप अपनी एंट्री भेजकर 50 हज़ार ​रुपए  के ईनाम  के साथ प्रशस्तिपत्र पा  सकते हैं…साथ  ही आपको टैगलाइन के लिए क्रेडिट भी मिलेगा…सोच क्या रहें हैं कागज़-पेन लीजिए और​ हो जाइए शुरू अपना क्रिएटिव कौशल  दिखाने के लिए…ज़्यादा जानकारी के लिए दिल्ली टूरिज्म  का  ये रहा लिंक…​

आपकी आसानी के लिए कुछ राज्यों के लिए पहले से प्रचलित  टैगलाइन्स…

Andhra Pradesh…The Kohinoor of India
Madhya Pradesh…The very heart of India
Chattisgarh…Full of surprises
Rajasthan…Simply colourful / the Grand canvas
Pondichery…Give me a break
Orrisa…The soul of India
Tamil Nadu…Experience yourself
U.P….Amazing heritage Great Experience
West Bengal…Complete Destination
Goa…365 days on a holiday

​चलिए गंभीर बात  खत्म, अब  मक्खन उवाच  शुरू…​

मक्खन से मैंने कहा कि तू भी टैगलाइन  के लिए  दिमाग  लड़ा, शायद  तेरा   ही   नाम  चमक   जाए.

उसने  कहा- इसमें  क्या  है  सरजी,  हमारे  देश  में  तो  हर   जगह   के  नाम   में   पहले  से  ही  कुछ   मतलब   है… मैंने पूछा- कैसे  भला ..तो  उसने  एक-एक  करके  ऐसे  नामों  की  लिस्ट  मतलब   के  साथ   गिनानी  शुरू  की…लिस्ट  खत्म  होने  के  बाद  आप  भी  मान  जाएंगे कि  मक्खन  क्यों  है  “रियल  जीनियस”...  

1=Large State
“Maha-Rastra”
.
2=Place of Kings
“Raja-Sthan”
.
3=Mr. City
“Shri-Nagar”
.
4=Rhythm of Eyes
“Nayni-Tal”
.
5=Face
“Surat”
.
6=Unmarried Girl.
“Kanya-Kumari”
.
7=No Zip.
“Chen-Nai”
.
8=Come in Evening.
“Aa-Sam”
.
9=Go and Come.
“Go-Aa”
.
10=Answer State.
“Uttar-Pradesh”
.
11=Make Juice.
“Bana-Ras”
.
12=Do Drama.
“Kar-Natak”
.
13=Green Gate.
“Hari-Dwar”
.

Khushdeep Sehgal
Follow Me
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
अजित गुप्ता का कोना

मैं ना कहती थी कि मक्‍खन बड़ा ज्ञान-ध्‍यानी है। अच्‍छी जानकारी दी है आपने।

Dr Xitija Singh
14 years ago

shimla ..??

सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी

वाकई मजेदार टैग लाइनें खोजी गयी हैं…।

Kulwant Happy
14 years ago

बंदा 18 से आगे कब बढ़ेगा खुशदीप सर

Kulwant Happy
14 years ago

खुशदीप सर खुश कर दित्‍ता

संगीता पुरी

मक्‍खन का जबाब नहीं ..

Rahul Singh
14 years ago

बिन मक्‍खन सब रूखा…

अजय कुमार झा

वाह वाह ! जबरदस्त , सच कहा डा दराल जी सर ने , कि हिस्सा तो आपका बनता है जी , अप्पन खुद भेजते हैं । बहुत ही कमाल की जानकारी है ये तो शुक्रिया आपका बहुत बहुत

Arvind Mishra
14 years ago

वाह इन्नोवेटिव… मजेदार!
दिल खुश हुआ …..

Ayaz ahmad
14 years ago

बढ़िया, अच्छे लगे !!!

प्रवीण पाण्डेय

मक्खन को इस काम में लगा दिया है, कुछ न कुछ धमाका निकलेगा।

shikha varshney
14 years ago

आपने अच्छा काम दे दिया ब्लोगरों को …पर जीतेगा तो मक्खन ही. उसके आगे भला कौन टिकेगा 🙂

डॉ टी एस दराल

यह तो बड़ा अच्छा अवसर है , एक बार फिर पचास हज़ार जीतने का .
जो भी जीते , आपका हिस्सा तो निश्चित होना चाहिए .

Rakesh Kumar
14 years ago

मक्खन के दिमाग की चाबी तो आपके पास है,खुशदीप भाई
जैसे कह्लावाओगे कह देगा.

Satish Saxena
14 years ago


मक्खन को पढ़कर हौसला आ गया ,
ज्वाइन कर रहा हूँ अगर जीत गया तो मक्खन और आपकी पार्टी पक्की !
ढक्कन से बोलो कुछ जुगाड़ करे ..

vandana gupta
14 years ago

मक्खन की जय हो :))))))

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x