ऐ मेरे वतन के लोगो!
तुम खूब लगा लो नारा !
ये शुभदिन है हम सबका!
लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर!
वीरों ने है प्राण गँवाए!
कुछ याद उन्हें भी कर लो
जो लौट के घर न आए,
ऐ मेरे वतन के लोगो!
ज़रा आँख में भरलो पानी!
जो शहीद हुए हैं उनकी!
ज़रा याद करो क़ुरबानी…
जब घायल हुआ हिमालय!
खतरे में पड़ी आज़ादी!
जब तक थी साँस लड़े वो!
फिर अपनी लाश बिछा दी
संगीन पे धर कर माथा!
सो गये अमर बलिदानी!
जो शहीद हुए हैं उनकी!
ज़रा याद करो क़ुरबानी…
जब देश में थी दीवाली!
वो खेल रहे थे होली!
जब हम बैठे थे घरों में!
वो झेल रहे थे गोली
थे धन्य जवान वो अपने!
थी धन्य वो उनकी जवानी!
जो शहीद हुए हैं उनकी!
ज़रा याद करो क़ुरबानी…
कोई सिख कोई जाट मराठा
कोई गुरखा कोई मदरासी
सरहद पे मरनेवाला!
हर वीर था भारतवासी
जो ख़ून गिरा पर्वत पर!
वो ख़ून था हिंदुस्तानी!
जो शहीद हुए हैं उनकी!
ज़रा याद करो क़ुरबानी…
थी खून से लथपथ काया!
फिर भी बन्दूक उठाके!
दस-दस को एक ने मारा!
फिर गिर गये होश गँवा के
जब अन्त समय आया तो!
कह गये के अब मरते हैं!
ख़ुश रहना देश के प्यारो
अब हम तो सफ़र करते हैं
क्या लोग थे वो दीवाने!
क्या लोग थे वो अभिमानी!
जो शहीद हुए हैं उनकी!
ज़रा याद करो क़ुरबानी…
तुम भूल न जाओ उनको!
इसलिये कही ये कहानी!
जो शहीद हुए हैं उनकी!
ज़रा याद करो क़ुरबानी…
जय हिन्द। जय हिन्द की सेना,
——————————
Legendary actor Shammi Kapoor passes away
- वीडियो: अमेरिका में सड़क पर गतका कर रहा था सिख, पुलिस ने गोली मारी, मौत - August 30, 2025
- बिग डिबेट वीडियो: नीतीश का गेम ओवर? - August 30, 2025
- आख़िर नीतीश को हुआ क्या है? - August 29, 2025

bohot khub, sach mei kisi ka darja kitna hi bada kyun na ho par in fauji bhaiyo se bada nahi h
JAI HIND
स्वतंत्रता दिवस पर सार्थक लेख………कोटि कोटि नमन उन रणबांकुरों को……साथ ही स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व की बहुत बहुत बधाई……
हां देश के वीर जवानों और शहीदों की आत्माओं के लिए निश्चय ही देश की आज़ादी पर्व को हमारा भी सलाम
आजादी जो बस नाम की है सिर्फ कहने के लिए है अंग्रजो से आजाद होने के बाद हम जो दुबारा गुलाम हो गये उसका क्या ,देश की सीमा पर खड़ा जवान तो खुद भ्रष्टाचार के कारण कई बार परेशान हो चूका है | मुझे तो नहीं लगता की वाकई देश की आजादी का जश्न मानने जैसा कुछ है | आज भी देश में लोग भूखे मर रहे है तो दूसरी तरफ अनाज सड़ रहा है देश में आज भी कई इलाके लालटेन युग में जी रहे है फिर भी जश्न किसके लिए आप के और हमारे लिए एक बार पूरे देश की नजर से देखीये तो पता चलेगा की जश्न मानने जैसा कोई है ही नहीं |
जय हिंद… जय हिंद की सेना…
स्वतंत्रता दिवस की शुभकानाएं
नीरज
सहमत.
देश का जवान तो आज भी अंधेरों में सीमाओं पर लड़ रहा है। मानवतावादी आतंकवादियों को बचाने के लिए उनपर अंगुलियां उठाते हैं। लेकिन मुठ्ठीभर नेताओं के लिए आजादी नहीं है, सारी जनता के लिए आजादी होनी चाहिए। यदि आज जनता को लोकतंत्र तानाशाही में बदलता दिखायी दे रहा है तो उसे अधिकार है अपनी अभिव्यक्ति करने का।
स्वतंत्रता दिवस पर सार्थक लेख ।
हमारी स्वतंत्रता में हमारे ज़वानों और शहीदों का अहम योगदान है । उन्हें शत शत नमन ।
जयहिंद ।
जय हिंद , जय हिंद ..
जय हिंद की सेना ..
बहुत अच्छी प्रस्तुति .. आपके इस सुंदर सी प्रस्तुति से हमारी वार्ता भी समृद्ध हुई है !!
यह गीत एक अलग सी अनुभूति सिहरन जगाता है …
वीर शहीदों को नमन !
बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
स्वतन्त्रता की 65वीं वर्षगाँठ पर बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!
जय हिन्द, जय हिन्द की सेना…
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें
जय हिंद की सेना
जय हिंद … जय हिंद की सेना !
एक गौरव गान है जो शहीदों को ना भूलने की प्रेरणा देता है !जय हिंद …..
जय हिंद…
bhrastachar se ladna, raajneeti ko 15 august se door rakhna samajh nahi aaya. ham buddhivihino ko anwar ji kuchh roshni dikhayenge..
15 August par sena ka abhinandan karna hi chahiye, jo veer sainik hamesha jaan ki baaji lagaye khade rahte hain, bawajood iske ki sarkaaren unki shahadat ko bhool jaati hain..
भ्रष्टाचार पर बेशक हम सरकार से हर दिन लड़ें लेकिन 15 अगस्त जैसे पवित्र राष्ट्रीय पर्व को राजनीति से दूर ही रहने दें…
आपकी यह रचना देखी जा रही है ब्लॉगर्स मीट वीकली में .
हमारी कामना है कि आप हिंदी की सेवा यूं ही करते रहें। सोमवार को
ब्लॉगर्स मीट वीकली 4 में आप सादर आमंत्रित हैं।
बेहतर है कि ब्लॉगर्स मीट ब्लॉग पर आयोजित हुआ करे ताकि सारी दुनिया के कोने कोने से ब्लॉगर्स एक मंच पर जमा हो सकें और विश्व को सही दिशा देने के लिए अपने विचार आपस में साझा कर सकें।
बेहतरीन सन्देश देता यह गीत वाकई एक गौरव गान है जो शहीदों को ना भूलने की प्रेरणा देता है !
शुभकामनायें !
हृदय आन्दोलित करता गीत।
bhaaijaan jab desh hi bhrashtachar kaa gulaam rahegaa to fir aazaadi ke jshn kaa kyaa …..akhtar khan akela kota rajsthan
जय हिंद … जय हिंद की सेना !