शुक्रवार को सचिन तेंदुलकर के इंटरनेशनल करियर का महाशतक लगते ही टविटर पर बधाई संदेशों की बाढ़ लग गई..क्रिकेट देश में कितना रचा-बसा है, इसका अंदाज़ इसी से लग जाता है कि बजट जैसा महत्वपूर्ण वार्षिक अनुष्ठान भी नेपथ्य में चला गया…सचिन को किस-किस ने बधाई दी, ये तो आप तक टीवी-अखबारों के ज़रिए पहुंच ही चुका होगा…मैं आपको यहां बताने जा रहा हूं सचिन की मीरपुर में सौवीं सेंचुरी पर आए कुछ मज़ेदार ट्वीट्स के बारे में…
त्यागी G…
आखिर अंजलि तेंदुलकर को SAU-TON मिल गई..
सलोनी शर्मा
सचिन की माताजी का नाम रजनी हैं…कोच का नाम रमा…कांत है…सौवां शतक तो शुरुआत से ही पत्थर की लकीर था…
शैलेश-
अब सचिन को अपना उपनाम TEN-DULKAR की जगह HUNDRED-ULKAR कर लेना चाहिए…उनकी अगली पीढ़िया HUNDREDULKARS के तौर पर जानी जाएंगी…
माधवन नारायण-
अब भारत में कम से कम 100 हेयरस्टाईल वास्तु विशेषज्ञ निकल आएंगे…
डब्बा-
सचिन का ये क्षण आने से अब दुनिया 2012 में शांति से खत्म हो सकती है…
सुदीप सेनगुप्ता-
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सचिन के सौवैं शतक पर शुक्रिया कहा है…कम से कम अब इतिहास में ये तो हमेशा लिखा रहेगा कि बांग्लादेश के पास क्रिकेट की टीम भी थी…
रामित मनोहर कौल-
मुझे अब पाकिस्तान पर तरस आ रहा है…अगले मैच में पाकिस्तान से भिड़ंत पर सचिन के दिमाग़ पर कोई तनाव जो नहीं होगा…
रमेश श्रीवत्स…
सचिन के पिता आसमान से खुशी जताते हुए…यिहा…यिहा…एक साल से तुमने सिर उठा कर आसमान की तरफ़ नहीं देखा था…
सिडिन वाडुकुट-
कम से कम एक बंगाल तो हमारे देश की मदद कर रहा है…
रोहन जोशी-
मैंने सेंचुरी के लिए नहीं कहा था, इसे रोल-बैक करो- ममता बनर्जी….
माधवन नारायण-
संता- सचिन कैसा खेला ?
बंता- ….बस सौ-सौ………….
रजनीगंधा-
अब सचिन की सौवीं सेंचुरी तो लग गई…अब मुझे इंतज़ार है विराट के विवाह और धोनी के घर में किलकारियां गूंजने की खुशखबरियों का…
विंटेज-
सोनिया ने कहा-इंदिरा गांधी को शुक्रिया जो उन्होंने एक और माइलस्टोन के लिए बांग्लादेश बनाया था…वोट फॉर कांग्रेस…
माधवन नारायण-
सचिन ने ये शतक लगाने का फैसला इसलिए किया क्योंकि पूनम पांडेय ने उनसे वादा किया कि वो हमेशा बुरखे में रहेगी…
खुशदीप सहगल-
41 साल पहले आज़ादी दिलाने का कर्ज़ बांग्लादेश ने सचिन का महाशतक लगवा कर चुका दिया…
खुशदीप सहगल-
अर्जुन तेंदुलकर ने भी अब राहत की सांस ली होगी कि डैड के अधूरे काम को उसे पूरा नहीं करना पड़ेगा…
Related posts:
- वीडियो: अमेरिका में सड़क पर गतका कर रहा था सिख, पुलिस ने गोली मारी, मौत - August 30, 2025
- बिग डिबेट वीडियो: नीतीश का गेम ओवर? - August 30, 2025
- आख़िर नीतीश को हुआ क्या है? - August 29, 2025

अच्छा है
हा हा हा ! वाह मज़ा आ गया।
वाह वाह मज़ा आ गया।
अर्जुन यह भी तो कह सकता है…अब ऐसा रिकार्ड मत बनाओ पापा कि हम तोड़ भी ना सकें।
हो गया सौ, अब फिर से एक गिनना पड़ेगा।
राहुल द्रविड़ ने ध्यान दिलाया कि सन्यास करीब है.
🙂
वा वाह… वा वाह… वा वाह… वा वाह…
सौ-टन की बधाई.
:))… anand ki fuljhari
वाह, पढ़कर आनन्द आ गया।
हा हा हा .एक से बढ़कर एक .बेस्ट – बंगलादेश तो हमारे साथ है :):)
हा हा हा ! बेस्ट कमेन्ट –डब्बा !
हमने तो पहले ही कहा था कि बंगला देश का इंतजार करना पड़ेगा ।
लेकिन इस उपलब्धि पर हर देशवासी को गर्व होना चाहिए ।
बधाई सचिन , बधाई भारत !
जय हिंद :-))))
वाह .. जितने लोग उतनी बातें .. अंत में आपके दोनो ट्वीट्स भी कम नहीं हैं .. संग्रह बझिया लगा !!