Watch: मिलिंद सोमन को पसंद हैं Psycho Women, सुन कर मलाइका Shocked

 

26 साल पहले शू के ब्रैंड के लिए एक्स गर्ल फ्रैंड मधु
स्प्रे
 के साथ न्यूड पोज़ देने वाले मिलिंद सोमन फिर सुर्खियों में




नई दिल्ली (24 सितंबर)।

एक्टर, सुपरमॉडल, फिल्म प्रोड्यूसर मिलिंद सोमन को
फिटनेस फ्रीक कहा जाता है. 55 साल की उम्र में भी उन्होंने जो बॉडी मेंटेन कर रखी
है उससे नौजवान भी रश्क खा सकते हैं. रेगुलर स्विमिंग, एक्सरसाइज के दम पर मिलिंद
ने खुद को इस उम्र में भी टिपटॉप रखा हुआ है. सुपरमॉडल ऑफ द इयर सीज़न 2 के लिए
मिलिंद सोमन के साथ एक्ट्रेस-मॉडल मलाइका अरोड़ा भी को होस्ट है.

सुपरमॉडल ऑफ द इयर शो के जज मिलिंद ने बताया कि उन्हें टर्न ऑन करने के लिए महिला का साइको होना ज़रूरी 

इसी रियलिटी शो के ताजा एपिसोड के लिए चैट के दौरान
मिलिंद सोमन ने ऐसा कुछ कहा जिसे सुनकर मलाइका भी हक्की बक्की रह गईं. दरअसल चैट
के दौरान मिलिंद ने कहा कि उन्हें टर्न ऑन करने के लिए महिला का साइको यानि सनकी
होना ज़रूरी है. मिलिंद के ये कहने पर पीछे से हंसी की आवाज़ आई तो, मिलिंद ने
कहा- कौन हंस रहा है
?  क्या ये क्रू
है. इस पर मलाइका ने कहा कि वो मिलिंद की बात सुनकर खुद भी शॉक में हैं.
 ये शो एमटीवी पर हर रविवार शाम 7 बजे प्रसारित होता है.



मिलिंद ने आगे कहना जारी रखा- उसे लाउड होना चाहिए,
जैसे कि मैं यहां शाउट करता हूं. इस तरह की लड़कियों पर मेरी अटेंशन जाती है. मलाइका
ने इस मामले में खुद को मिलिंद से ठीक उलट बताया. मिलिंद की बात सुनकर मलायका ने हैरानी
जताते कहा, अरे बाप रे. मलायका ने कहा कि वो ऐसे किसी शख्स के साथ बैठने से नफरत
करेंगी.

मलाइका को क्लीन शेवन और गॉसिप करने वाले मर्द पसंद नहीं

मलाइका का ये रिएक्शन देखकर मिलिंद ने स्माइल के साथ
कहा, मुझे भूल जाओ तुम बताओ कि तुम्हें किसी पुरुष में कौन सी बातें पसंद आएंगी.
मलाइका
ने कहा कि उसे थोड़ा रफ़ होना चाहिए, क्लीन शेवन नहीं. मलाइका ने कहा कि उन्हें
ऐसे पुरुष बिल्कुल पसंद नहीं जो गॉसिप करते हैं. मलाइका ने कहा कि उन्हें फ्लर्टेशस (चुलबुले) होना और हार्ड किस को पुरुषों की खूबी बताया. इस पर मिलिंद ने
कहा कि उन्हें झूठ बोलने
वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं है.

पत्नी अंकिता कुंवर के साथ मिलिंद सोमन



मिलिंद ने कहा कि उनकी पत्नी अंकिता
कुंवर ऐसी शख्स हैं जो उन्हें अच्छी तरह समझती हैं. मिलिंद और अनिता की शादी 2018
में हुई. ये मिलिंद की दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने फ्रेंच एक्ट्रेस मायलिन
जैम्पानोई से 2006 में शादी की थी, जो तीन साल ही चल सकी. मिलिंद सोमन का नाम उनके
एक्टिंग करियर से ज्यादा एक कंट्रोवर्सियल एड की वजह से लोगों के जेहन में आता है.
1995 में शू के एक ब्रैंड के लिए मिलिंद ने अपनी एक्स गर्ल फ्रैंड और मॉडल मधु
सप्रे के साथ ऐसा पोज दिया था जिसमें दोनों ने कोई कपड़ा नहीं पहना था और दोनों के
शरीर से एक अजगर लिपटा हुआ था.

26 साल पहले इस तरह का शूट
करना वाकई डेरिंग था और विवाद को जन्म देने वाला था जिसे बाद में कंपनी ने वापस ले
लिया था. इस मामले में तब खूब कार्टून भी बने थे.



 इस पोज को लेकर 14 साल तक मु कदमा चला, उसके बाद मिलिंद और
मधु सप्रे को क्लीन चिट मिली. अब मिलिंद साइको वाला बयान देकर फिर सुर्खियों  में हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं.

 

Khushdeep Sehgal
Follow Me
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x