धोनी ने आख़िरी 4 गेंद पर मुंबई इंडियंस के जबड़े से जीत छीनी, लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा ने धोनी के सम्मान में सिर झुकाया, IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की लगातार सातवीं हार, CSK के पेसर मुकेश चौधरी ने शून्य पर MI के ओपनर्स रोहित शर्मा, इशान किशन को चलता किया
नई दिल्ली (22 अप्रैल)।
आईपीएल 2022 सीज़न में मुंबई इंडियंस से भाग्य रूठा हुआ लगता है. मुंबई इंडियंस अपने पहले छह मैच हारने के बाद इस सीज़न के अपने सातवें मैच में जीत के करीब था लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से मिस्टर फिनिशर एम एस धोनी ने ऐन वक्त पर 13 गेंद पर 28 नाबाद रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. आखिरी चार गेंद पर सीएसके को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे. धोनी ने इन चार गेंदों पर 6, 4, 2 और 4 रन जड़ कर साबित कर दिया कि उन्हें मिस्टर फिनिशर क्यों कहा जाता है.
Cool,Calm and compose.
Finally #MSDhoni finishes off his style 🔥 #CSKvsMi pic.twitter.com/XQrQRf8r0e— Nara Akhil Chowdhury (@prabhas_mania17) April 21, 2022
इस तरह मुंबई इंडियंस इस सीजन में अब तक सात मैच खेल चुकी है और सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा. इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में है. गुरुवार 21 अप्रैल को मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीन विकेट से हराया.
मुंबई इंडियंस ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 155 रन बनाए. चेन्नई सुपरकिंग्स के पेसर मुकेश चौधरी ने तूफ़ानी बोलिंग करते हुए मुंबई इंडियंस के पहले तीन विकेट 23 रन के स्कोर पर ही चटका दिए. ओपनर्स कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन दोनों को ही मुकेश ने शून्य के निजी स्कोर पर ही चलता किया. मुकेश ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए.
Mukesh chaudhary wicket in ipl 2022..
Mayank.
kane.
Virat.
Gill.
Rohit.
Ishan.what a absolute young telent.#MIvsCSK#IPL2022 #IPl #MIvsCSK #CSKvsMi #MumbaiIndians #CSK #IPL pic.twitter.com/SvfYxK8DPZ— Beast (@cskvijay007) April 21, 2022
बहरहाल, धोनी के इस मैच में आखिरी ओवर में धमाल को देखकर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा ने कैप उतारकर घुटनों पर झुककर मिस्टर फिनिशर को अपना सम्मान दिया.
It’s not just Jadeja, but all of us. Bow to the King Thala 🥵🔥
Thala thala thaan❤️#CSKvsMi #Dhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/RvB6GRSvQu
— Karthi Thondamuthur 🇮🇳 (@karthiabvp) April 21, 2022
वहीं भारतीय क्रिकेट के लिटिल मास्टर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर धोनी की इस इनिंग्स के बाद काफी देर तक इस पोज़ में खड़े रहे.
— ChaiBiscuit (@Biscuit8Chai) April 22, 2022
ब्यूरो रिपोर्ट देशनामा
- सैफ़ अली ख़ान का हमलावर गिरफ्तार, विजय दास या बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शहज़ाद? - January 19, 2025
- कुंभ: इंदौर से माला बेचने प्रयागराज आई मोनालिसा रीलबाज़ों से परेशान - January 18, 2025
- ‘साध्वी’ पर संग्राम: ट्रोलिंग से परेशान हर्षा रिछारिया ने किया कुंभ छोड़ने का एलान - January 16, 2025